फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   International recognition for the new form of 'Ben Circuit'

‘बेन सर्किट’ के नए स्वरूप को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

Mon, 08 Nov 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
International recognition for the new form of 'Ben Circuit'
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज द्वारा गंभीर मरीजों के पुनर्जीवन के लिए नई तरह का बेन सर्किट बनाया गया है, जिसे अंतरराष्ट्रीय एनेस्थीसिया रिसर्च सोसाइटी के जनरल एनेस्थीसिया एनलजीशिया के अक्तूबर अंक में इनोवेशन के रूप में प्रकाशित किया गया है। ये शोध पत्रिका अमेरिका से प्रकाशित होती है।
विज्ञापन

पिछले पांच सालों में पहली बार भारत के किसी आविष्कार को इस शोध पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। मुख्य शोधकर्ता डॉ. अंशुल जैन ने बताया कि कई बार गंभीर मरीजों को तुरंत पुनर्जीवन की जरूरत होती है, जिसके लिए मरीज को आमतौर पर बेन सर्किट से ऑक्सीजन दी जाती है। मगर सामान्य बेन सर्किट के इस्तेमाल के दौरान यदि किसी मरीज को कोई संक्रमण है और वो वायरस, बैक्टीरिया मरीज की सांस में आ रहा है तो वो बेन सर्किट के वाल्व से वातावरण में आ जाता है। साथ ही चिकित्सा कर्मियों को संक्रमित कर सकता है। कोविड के दौरान ये समस्या काफी बिगड़ गई थी, क्योंकि कई बार मरीज को खुद नहीं पता होता है कि वो कोरोना संक्रमित है। मगर उसकी सांस से निकले हुए वायरस से बाकी लोग संक्रमित हो जाते हैं। बेन सर्किट नामक इस नवीन आविष्कार में एक नए किस्म के वाल्व का प्रयोग किया गया है। उसके ऊपर हेपा फिल्टर लगाया गया है, जो सारे बैक्टीरिया व अधिकतर वायरस को फिल्टर कर देता है। यदि मरीज की सांस से कोई वायरस, बैक्टीरिया निकल भी आता है तो वो वातावरण में नहीं पहुंच पाता है। इस डिवाइस के पेटेंट के लिए भी आवेदन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed