{"_id":"61254c388ebc3e7a2b18c0c1","slug":"international-player-hockey-recovered-after-one-and-half-month-jhansi-news-jhs202661974","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ महीने बाद मिली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की छीनी गई हॉकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ महीने बाद मिली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की छीनी गई हॉकी
विज्ञापन

झांसी। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शिवम आनंद ने जिस हॉकी के बलबूते पाकिस्तान और बांग्लादेश को खेल के मैदान में धूल चटाई थी, वो हॉकी डेढ़ महीने पहले एक बदमाश उनसे छीन ले गया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो हॉकी बरामद की गईं हैं।
थाना कोतवाली इलाके के आशिक चौराहे के पास निवासी शिवम आनंद अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2016 के एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में चार गोल दाग कर टीम को जीत दिलाई थी। इसके बाद फाइनल में 9-4 से बांग्लादेश से मुकाबला जीता था। जबकि, वर्ष 2018 में अर्जेंटीना में हुए यूथ ओलंपिक में मलेशिया के खिलाफ चार गोल किए थे। शिवम ने ये सभी गोल जिस हॉकी से किए थे, उसे एक युवक ने 14 जुलाई को उनके 13 वर्षीय भतीजे अंशुल कुशवाहा से छीन ले गया था। दरअसल, शिवम पिछले काफी समय से बंगलूरू में कैंप में हॉकी का अभ्यास कर रहे हैं। ऐसे में उनका 13 साल का भतीजा अंशुल उनकी हॉकी से अभ्यास करता था। घटना वाले दिन वो जीआईसी ग्राउंड से अभ्यास कर लौट रहा था। शाम को मिशन गेट से आंतिया ताल की ओर जाने वाली सड़क पर बाइक सवार एक युवक ने उसकी हॉकी छीन ली थी। मंगलवार को घटना के आरोपी बंगलाघाट निवासी युवक भूपेंद्र वंशकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से दो हॉकी बरामद की गईं हैं। इसमें से एक हॉकी उसने शिवम के भतीजे से छीनी थी तथा दूसरे एक अन्य युवक से।
चेन स्नेचर भी निकला आरोपी
झांसी। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिवम कुशवाहा की हॉकी छीनने का आरोपी चेन स्नेचर भी निकला। मंगलवार को थाना कोतवाली पुलिस ने सोने की चेन लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, जिसमें हॉकी छीनने वाला युवक भूपेंद्र वंशकार भी शामिल है। इसके अलावा गिरोह के दो अन्य सदस्य अन्नपूर्णा कॉलोनी निवासी जय सोनी और अभिषेक सोनी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से सोने की चार चेन व दो तमंचे बरामद किए गए। अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए ये घटना को अंजाम देते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इनमें से एक आरोपी ने हॉकी अपने पास रखने के लिए छीनी थी। उसे छीनी गई हॉकी का महत्व हीं नहीं पता था।