फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   international hokey player meet pm

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शिवम की हुई पीएम से मुलाकात

Tue, 23 Oct 2018 12:48 AM IST
jhansi
jhansi Updated Tue, 23 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
international hokey player meet pm
administration - फोटो : sample
झांसी। शहर क्षेत्र के नई बस्ती के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शिवम की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रविवार की सुबह हुई। मुलाकात में पीएम ने खिलाड़ियों से हाल जानने के साथ ही इस साल हुई प्रतिस्पर्धाओं में सर्वाधिक पदक मिलने पर हर्ष जताया। साथ ही, भारत को खेल में और आगे ले जाने के लिए खिलाड़ियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

 झांसी लौटे शिवम आनंद प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद से बड़े ही उत्साहित नजर आए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे हाथ मिलाने के साथ उनका हाल चाल जाना। उन्होंने बताया कि यूथ ओलंपिक्स खेलकर लौटी हॉकी टीम को प्रधानमंत्री आवास पर मुलाकात के लिए आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा बैडमिंटन, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कुश्ती सहित अन्य खेलों के खिलाड़ी व उनकी टीम मौजूद थी। मुलाकात के दौरान पीएम ने उनकी टीम से अर्जेनटीना देश में सुख-सुविधाओं की जानकारी ली। वहां खेल के दौरान खिलाड़ियों को हुई असुविधा पर खेद जताया तथा जानकारी होने पर जल्द ही उन्हें भारतीय खानपान की व्यवस्था कराने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीएम ने इस साल खेल में सबसे ज्यादा पदक भारत के खाते में आने पर सभी को बधाई दी और खेल को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। पीएम ने सभी खिलाड़ियों से खेल या अन्य सुविधाओं को लेकर होने वाली समस्याओं को लेकर सीधे वार्ता करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश का गौरव है कि विदेशों में आयोजित हुए खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन



शिवम आनंद का रिकार्ड
----------------------
2014 में स्कूल नेशनल
2015 में सब जूनियर नेशनल
2016 में नई दिल्ली की ओर से जूनियर नेशनल
2016 में ढाका में एशिया कप
2017 में रायपुर की ओर से जूनियर नेशनल
2018 में भोपाल की ओर से जूनियर नेशनल
2018 में इंडियन आयल कार्पोेरेशन की ओर से बंगलूरू हॉकी लीग
2018 में थाईलैंड में जूनियर हाकी लीग
2018 में अर्जेनटीना में यूथ ओलंपिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed