फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   International betting gang busted in Jhansi

Jhansi: अंतरराष्ट्रीय सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, गिरफ्तार युवकों में दो बीटेक पास, दुबई से ली थी ट्रेनिंग

Thu, 17 Jul 2025 05:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 17 Jul 2025 05:54 PM IST
सार

आरोपियों के पास से 26 मोबाइल फोन समेत लैपटॉप बरामद हुए हैं। पूछताछ में मालूम चला कि बारकोड और यूपीआई नंबर की मदद से पैसों का लेनदेन होता था। 

विज्ञापन
International betting gang busted in Jhansi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी की कोतवाली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 24 मोबाइल, एक लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए हैं। गिरोह का मुख्य एडमिन दुबई में रहता है। वह फरार है। पुलिस को कई देशों में यहां से सट्टा खिलावाने की जानकारी मिली हैं पुलिस आगे भी मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि उन्नाव गेट निवासी फरीद उर्फ बाबा मिस्त्री के घर पर दबिश देने पर पुलिस को वहां से अलीगढ़ पलाईसी निवासी सुमित सिंघानिया, रिंकू जाटव, सौरव, मथुरा के सारंग विहार कॉलोनी निवासी योगेश चौधरी, नरौली निवासी कृष्णा राणा एवं दतिया निवासी राजा अहिरवार सट्टा का खेल ऑपरेट करते हुए पकड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके पास से 26 मोबाइल फोन समेत लैपटॉप बरामद हुए हैं। पूछताछ में मालूम चला कि बारकोड और यूपीआई नंबर की मदद से पैसों का लेनदेन होता था। इस मोबाइल एप का मुख्य एडमिन के तौर पर निशांत यादव उर्फ रोलेक्स का नाम सामने आया। वह अभी दुबई में रहता है। 

वहीं, मथुरा निवासी योगेश चौधरी और कृष्णा राणा ने बाकायदा दुबई जाकर ग्रुप ऑपरेट करने की ट्रेनिंग ली थी। उसके बाद दोनों यहां आकर अपने एजेंट बनाकर सट्टा खिलाने थे। एसपी सिटी के मुताबिक योगेश और कृष्ण बीटेक कर चुके हैं। बीटेक करने के बाद से दोनों सट्टेबाजी का गिरोह चला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed