फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Intern in medical college, dispute in JR, anti ragging committee will investigate

मेडिकल कॉलेज में इंटर्न, जेआर में विवाद, एंटी रैगिंग कमेटी करेगी जांच

Tue, 12 Oct 2021 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Intern in medical college, dispute in JR, anti ragging committee will investigate
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इंटर्न छात्रा और जेआर में विवाद हो गया। मामले की शिकायत पुलिस और एंटी रैगिंग कमेटी से की गई है। छात्रा ने जेआर पर अभद्र टिप्पणी करने और गाली गलौज का आरोप लगाया है। वहीं, एक जेआर ने रविवार रात को कार में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को एंटी रैगिंग कमेटी मामले की जांच करेगी। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली एक इंटर्न छात्रा ने एंटी रैगिंग कमेटी को दिए अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि नौ अक्तूबर शाम को कार सवार जूनियर डॉक्टर ने अभद्र टिप्पणी की। उसने जब विरोध किया तो गाली गलौज शुरू कर दिया। उसके साथ में अन्य इंटर्न छात्राएं भी थीं। जबकि, कार में दो जूनियर डॉक्टर और उनके कनिष्ठ साथी भी थे। छात्रा की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, जिस जूनियर डॉक्टर की कार है, उसका कहना है कि बेवजह उसे फंसाया जा रहा है। घटना से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उस समय भी वह मौके पर नहीं था। हालांकि, मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों का कहना है कि सूचना पर पहुंचे सिक्योरिटी गार्ड ने जब बाहरी युवक समझकर पकड़ा तो कार में वह छात्र भी बैठा हुआ था, जिसकी गाड़ी है। फिलहाल मामले की जांच मंगलवार को शुरू होगी। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

इंटर्न छात्रा की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी जांच कर रही है। मंगलवार को बयान दर्ज किए जाएंगे। घटना के वक्त जिसकी कार है, वह जूनियर डॉक्टर भी मौके पर था, ऐसा सिक्योरिटी गार्ड ने बताया है। वहीं, कार में तोड़फोड़ होने की सूचना भी जूनियर डॉक्टर द्वारा दी गई है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed