{"_id":"5e52d4db8ebc3ef4011e7858","slug":"inter-faculty-sports-competition-jhansi-news-jhs160865961","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 मीटर दौड़ में जीते प्रिंस, दीपाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
inter faculty sports competition
- फोटो : REPORTERS
Link Copied
झांसी। रविवार को बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें 1500 मीटर पुरुष दौड़ में बीआईईटी के प्रिंस दांगी ने चार मिनट 55 सेकेंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान पाया। वहीं, महिला दौड़ में दीपाली दताल छह मिनट 47 सेकेंड में दौड़ पूरी करने पर अव्वल रहीं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान हुए क्रिकेट मैच में बीआईईटी और यूपीटीटीआई कानपुर के बीच खेला गया। इसमें बीआईईटी की टीम ने 62 रनों से जीत हासिल की। बैडमिंटन में बीआईईटी ने आरईसी बांदा को हराया। यूपीटीटीआई कानपुर ने एचबीटीयू को शिकस्त दी। टेबल टेनिस के कड़े मुकाबले में बीआईईटी ने आईईटी लखनऊ और एचबीटीयू को शिकस्त दी। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरविंद कुमार और संस्थान के निदेशक प्रो. वीके त्यागी ने किया। कुलपति ने कहा कि सभी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत है तो उसे दिशा देनी की। कार्यक्रम के अध्यक्ष इंजीनियर राकेश गुप्ता ने बताया कि संस्थान में खेलकूद के महत्व को ध्यान में रखते हुए वुडन बैडमिंटन कोर्ट और बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण कराया गया है। इसी महीने एचबीटीयू कानपुर और एआईटीएचए कानपुर में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में बीआईईटी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी काबिलियत का परचम लहराया है। इस मौके पर प्रो. अनिकल कुमार सोलंकी, प्रो. डीके श्रीवास्तव, डॉ. सतीश कुमार सिंह, डॉ. सहदेव मंडल, प्रो. मनोज गुप्ता, एसके जैन, प्रो. संजय अग्रवाल, प्रो. दीपक नगरिया, डॉ. शहनाज अयूब, डॉ. संजय गुप्ता व डॉ. नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।