फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Inter-district transfer: 62 pairs formed, 17 teachers relieved from work

अंतरजनपदीय स्थानांतरण: 62 जोड़े बने, 17 शिक्षक कार्यमुक्त

Mon, 02 Jun 2025 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Inter-district transfer: 62 pairs formed, 17 teachers relieved from work

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए 62 जोड़े बने। इनमें से 17 शिक्षक कार्यमुक्त भी कर दिए गए हैं। कार्यमुक्त करने की अंतिम तिथि पांच जून है।

अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए पिछले महीने ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जनपद में 138 शिक्षकों ने अंतरजनपदीय तबादले के लिए आवेदन किया था। इसके बाद शिक्षकों की सूची जारी हुई। फिर परस्पर तबादले के लिए शिक्षकों ने एक-दूसरे से ओटीपी साझा करके जोड़े बना लिए। अब बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के दस्तावेजों का परीक्षण करके रिलीव किया जा रहा है। बीएसए विपुल शिव सागर ने बताया कि अब तक 62 में से 24 शिक्षकों की फाइल कार्यालय में प्राप्त हुई है। इनमें से दो शिक्षकों के दस्तावेज पूर्ण नहीं हैं। 17 को कार्यमुक्त करने के बाद बचे हुए शिक्षकों के दस्तावेजों का परीक्षण जारी है। सबकुछ ठीक मिला तो इन्हें भी रिलीव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




प्रधानाध्यापक और ऋण लेने वालों के सामने पेच

बताया गया कि जिन शिक्षकों ने बैंक और बेसिक शिक्षा वेतन भोगी समिति से ऋण लिया है, उन्हें अनापत्ति प्रमाणपत्र भी लेना अनिवार्य है। तभी उन्हें कार्यमुक्त किया जाएगा। ऋण पूरा जमा न करने की वजह से भी कुछ शिक्षकों को बैंक से प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहा है। वहीं, जो स्कूल के प्रधानाध्यापक और इंचार्ज प्रधानाध्यापक हैं, उन्हें स्कूल की छुट्टी होने से चार्ज हस्तांतरण में दिक्कत आ रही है। ऐसे शिक्षकों के कार्यमुक्त होने में पेच फंसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed