फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Intensive inspection of 55 schools, two schools found closed, 9 teachers absent

55 स्कूलों का हुआ सघन निरीक्षण, दो स्कूल मिले बंद, 9 शिक्षक अनुपस्थित

Mon, 11 Apr 2022 10:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Intensive inspection of 55 schools, two schools found closed, 9 teachers absent
झांसी। परिषदीय विद्यालयों में डीएम और सीडीओ के आदेश पर सघन निरीक्षण शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। जिसमें दो स्कूल समय पर बंद मिले, कुल 6 शिक्षक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित स्कूलों के सुबह 7:30 बजे से निरीक्षण किए जाने के आदेश सीडीओ द्वारा दिए गए थे। साथ ही शिक्षा विभाग को यह सूचित किया गया था कि जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और सभी जिला समन्वयक को स्कूलों का निरीक्षण करना है। सोमवार को 55 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। जब खंड शिक्षा अधिकारी, बड़ागांव प्राथमिक विद्यालय छपरा में सुबह 8:20 मिनट पर पहुंचे तो भी बंद पाया गया। रसोइया और छात्र स्कूल खुलने का इंतजार कर रहे थे। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण के समय प्राथमिक विद्यालय रक्सा सुबह 7:30 बजे बंद मिला। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय रक्सा में 3 अध्यापक अनुपस्थित मिले। वहीं ब्लॉक गुरसरांय का निरीक्षण करने गए खंड शिक्षा अधिकारी एसपी यादव को प्राथमिक विद्यालय मडा में 2 शिक्षामित्र, प्रधानाचार्य और 1 सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले, वहीं नोनार में एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिला। ब्लॉक बामौर के सिरसेडा के प्राथमिक विद्यालय में एक अनुदेशक अनुपस्थित पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed