फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Integrated parking system will be developed in the metropolis

Jhansi News: महानगर में विकसित होगा इंटीग्रेटेड पार्किंग सिस्टम

Tue, 19 Mar 2024 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Integrated parking system will be developed in the metropolis
कई विभागों की संयुक्त टीम पहनाएगी योजना को अमलीजामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महानगर को पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए यहां इंटीग्रेटेड पार्किंग सिस्टम विकसित किया जाएगा। इसके जरिये वाहन चालकों के लिए यह जानना आसान होगा कि उनके आसपास गाड़ी खड़ी करने के लिए कहां जगह खाली है। साथ ही व्यावसायिक भवनों में चिह्नित पार्किंग स्थलों का उपयोग शत प्रतिशत गाड़ी खड़ा करने के लिए ही किया जाएगा। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में कई विभागों की संयुक्त टीम का गठन किया जाएगा।

महानगर की सड़कों पर रोजाना दो लाख से अधिक वाहन दौड़ते हैं। यह संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इससे वाहनों की पार्किंग की समस्या पैदा हो गई है। पार्किंग स्थलों की कमी की वजह से लोगों को यहां-वहां अपने वाहन खड़े करने पड़ जाते हैं, जिससे सड़कों का आवागमन बाधित होता है। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। लेकिन, अब इस समस्या के समाधान के लिए इंटीग्रेटेड पार्किंग सिस्टम विकसित किया जा रहा है। इसके तहत महानगर के सभी व्यावसायिक भवनों, होटलों, निजी अस्पतालों आदि में पार्किंग के लिए नियमानुसार छोड़े गए स्थलों की जांच की जाएगी। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पार्किंग स्थलों का उपयोग सिर्फ वाहनों को खड़ा करने के लिए ही हो, उनका अन्यत्र इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। सभी चिह्नित पार्किंग स्थलों पर वाहनों की क्षमता का आकलन किया जाएगा। इन सभी पार्किंग स्थलों को एक साॅफ्टवेयर से जोड़ा जाएगा। इस सॉफ्टवेयर के जरिये वाहन चालकों को यह पता चल सकेगा कि उनके नजदीक में कौन सा पार्किंग स्थल खाली है और उसमें वाहन खड़ा करने की कितनी जगह बची हुई है। इसके बाद वाहन चालक आसानी से वहां अपना वाहन खड़ा कर सकेंगे। इस सिस्टम को विकसित करने के लिए जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी। इसमें नगर निगम, झांसी विकास प्राधिकरण, परिवहन विभाग व यातायात विभाग के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। सभी विभागों के समन्वय से यातायात और पार्किंग व्यवस्था को संचालित किया जाएगा। इसका प्रस्ताव स्मार्ट सिटी योजना के तहत दिया जा चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed