{"_id":"41bf15775c244f81b8e8dd74efcae12f","slug":"inspire-award-three-students-selected-for-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पायर अवार्ड के लिए जिले के तीन विद्यार्थी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पायर अवार्ड के लिए जिले के तीन विद्यार्थी चयनित
झांसी(ब्यूरो)
Updated Wed, 02 Sep 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत उत्तर प्रदेश से 82 विद्यार्थियों को चुना गया है।
इनमें जनपद से तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थी भी शामिल हैं। इनमें एक छात्र व दो छात्राएं हैं।
इंस्पायर योजना के तहत जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के पश्चात 14 विद्यार्थियों को चुना गया था, जिन्होंने 27 व 28 अगस्त को लखनऊ स्थित रमाबाई अंबेडकर मैदान में लगे प्रदेश स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में भाग लिया था। इनमें से झांसी के तीन विद्यार्थियों के विज्ञान मॉडल श्रेष्ठ पाए गए। एरच कस्बा स्थित श्री गोस्वामी तुलसीदास विद्यापीठ इंटर कॉलेज से मृत्युंजय बुधौलिया को ‘विद्युत ऊर्जा में बचत’ विषय पर बनाए गए श्रेष्ठ मॉडल के लिए चुना गया है। जबकि, पानी वाली धर्मशाला स्थित लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा शिवानी प्रजापति द्वारा ‘सिक्योरिटी सिस्टम’ पर बनाए गए मॉडल एवं इसी विद्यालय की छात्रा कल्याणी श्रीवास्तव द्वारा ‘देशी एयर कंडीशनर’ मॉडल के लिए चुना गया है। चयनित विद्यार्थी 26 से 28 अक्टूबर तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में भाग लेंगे। यहां उनके मॉडलों को पुरस्कृत किया जाएगा।