फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Inspector had blood on his head, wife saved his life by hiding behind the shoe rack

Jhansi News: दरोगा के सिर पर सवार था खून, पत्नी ने जूते की रैक के पीछे छिपकर बचाई जान

Mon, 09 Oct 2023 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Inspector had blood on his head, wife saved his life by hiding behind the shoe rack
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। दरोगा पति के सिर पर खून सवार देखकर शालिनी बुरी तरह सहम उठी थी। दरोगा हाथ में रिवाल्वर लेकर गोलियां दाग रहा था लेकिन, शालिनी ने हिम्मत नहीं हारी। हाथ में कोहनी के ऊपर दो गोलियां लगने से वह खून से लथपथ हो गई। गर्भवती पत्नी को घायल देखकर भी दरोगा शशांक का गुस्सा शांत नहीं हुआ। शालिनी का कहना है कि शशांक के फिर फायर झोंकने पर वह हिम्मत करके बाहर की ओर भागी। बाहर जूते का रैक रखा हुआ था। उसकी आड़ लेने की वजह से वह शशांक को नजर नहीं आई। उसी की आड़ लेकर वह पड़ोसी के घर तक पहुंची। वहां पहुंचने के बाद उसकी जान बची। शोर शराबा सुनकर पड़ोस के लोग भी जुट गए।

शालिनी मूल रूप से मऊरानीपुर ब्लाक के लहचूरा गांव की रहने वाली है। उसके पिता अखिलेंद्र रावत भी पुलिस विभाग में दरोगा हैं। इन दिनों कानपुर देहात में एसपी कार्यालय में उनकी तैनाती है। शालिनी के पिता अखिलेंद्र के मुताबिक दिसंबर 2021 में शादी की थी। शादी के कुछ माह बाद से ही विवाद होने लगा था। शशांक मूल रूप से बांदा का रहने वाला है। उसके पिता दया प्रसाद मिश्र भी पुलिस विभाग में दरोगा थे लेकिन, वर्ष 2015 में बीमारी के चलते उनकी मृत्यु हो गई। वर्ष 2016 में शशांक की मृतक आश्रित कोटे में भर्ती हुई। ट्रेनिंग से लौटने के बाद वर्ष 2019 से शशांक झांसी के कई थाने एवं चौकियों में तैनात रहे। शालिनी के परिजनों का कहना है शादी के बाद से दहेज के लिए शशांक की मां, उसका भाई अक्सर परेशान करते थे। करीब 30 लाख रुपये दहेज में देने के बाद भी सोने की 50 अंगूठी मांगी जा रहीं थीं। शालिनी के पिता ने हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उधर, एसएसपी राजेश एस का कहना है कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed