फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   inspection

बिजली निदेशक ने ट्रांसफार्मर फुंकने की जानी हकीकत

Tue, 18 Aug 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
inspection
ट्रांसफार्मर कार्यशाला का निरीक्षण करते विद्युत अधिकारी एसके गुप्ता। - फोटो : REPORTERS
झांसी। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर अधिक क्यों फुंक रहे हैं और उनको वक्त पर क्यों नहीं बदला जा रहा है। इन स्थितियों को जानने के लिए सोमवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के तकनीकी निदेशक एसके गुप्ता ने ट्रांसफार्मर मरम्मत कारखाने का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों पर ट्रांसफार्मर गुणवत्ता को लेकर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

विगत 11 अगस्त ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आयोजित बैठक में विधायकों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि झांसी जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ाधड़ ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। उनको बदलने में 15 से 30 दिन तक का वक्त लग रहा है। वर्कशाप में घटिया ट्रांसफार्मरों का निर्माण किया जा रहा है। इस पर ऊर्जा मंत्री ने जांच के आदेश दिए थे। सोमवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के तकनीकी निदेशक एसके गुप्ता ने ट्रांसफार्मर मरम्मत कारखाने का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर जल्दी- जल्दी फुंक रहे हैं। क्या टेस्टिंग ठीक से नहीं की जा रही है। उन्होंने पिछले छह महीने का रिकार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विधायक राजीव सिंह पारीछा व अन्य जनप्रतिनिधियों से बात की। इसके बाद वे उरई के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर मुख्य अभियंता (वितरण) मनोज कुमार पाठक, अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) जेपीएन सिंह, अधिशासी अभियंता (ट्रांसफार्मर) अनीश कुमार माथुर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर खराब
झांसी। आकाशीय बिजली गिरने से रविवार की रात आशिक चौराहा पर रखा 400 केवी ट्रांसफार्मर खराब हो गया। सोमवार को दिन भर आंतिया तालाब, नई बस्ती और आसपास क्षेत्र के लोग गर्मी से परेशान रहे। देर रात तक ट्रांसफार्मर बदलने का काम चलता रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed