{"_id":"5e41b5aa8ebc3ee5e924fb14","slug":"inspecter-and-sub-inspecter-inspecter-gerenal-jhansi-news-jhs1597660105","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज का विवाद आईजी ने किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज का विवाद आईजी ने किया तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर के एक थाने में गांजा बिकवाने को लेकर इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज के बीच हुआ विवाद आईजी ने तलब किया है। मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है। सीओ ने भी जांच शुरू कर दी है। जल्द ही जांच रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को दी जाएगी। इस मामले में कार्रवाई तय मानी जा रही है।
महानगर के एक थाने में गांजा बिकवाने को लेकर इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज के बीच विवाद हो गया था। चौकी इंचार्ज के गांजा बिकवाने से मना कर पर दोनों में विवाद पैदा हो गया था। बताया गया है एसएसपी की चेतावनी के बाद भी सिटी सर्किल के एक थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर एक दुकान पर गांजा बिक रहा था। चौकी इंचार्ज ने बिकवाने से साफ मना कर दिया था। इसी बात को लेकर इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज के बीच ठन गई। तीन दिन पहले थाने में दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई।
मामला एसएसपी तक भी पहुंच गया था। सोमवार को आईजी सुभाष सिंह बघेल ने पूरा मामला तलब किया। इसके बाद जांच की लिए एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव को जिम्मेदारी गई। एसपी सिटी ने सीओ सिटी से जांच कराना शुरू कर दिया है। सोमवार को सीओ सिटी संग्राम सिंह ने जांच शुरू भी कर दी है। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई होगी।