फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Insensitivity: The police were unable to file a report even after 24 hours.

संवेदनहीनता : 24 घंटे बाद भी पंचनामा नहीं भर सकी पुलिस

Wed, 05 Nov 2025 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Insensitivity: The police were unable to file a report even after 24 hours.

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार पुलिस का एक संवेदनहीन चेहरा सामने आया है। ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले प्रेमगंज निवासी कुलदीप बाधवा (52) का उनकी मौत के 24 घंटे बाद भी पुलिस पंचनामा नहीं भर सकी। इससे उनके परिजनों का धैर्य जवाब दे गया और हंगामा शुरू कर दिया। अफसरों के दखल के बाद किसी तरह पंचनामा भरा जा सका। प्रेमगंज निवासी कुलदीप मानसिक तौर पर अस्वस्थ थे। परिजनों का कहना है कि ग्वालियर में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार सुबह वह कच्चे पुल पर ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के साथ परिजन भी पहुंच गए। उनको नाजुक हाल में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों से मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तक पंचनामा ही नहीं भरा जा सका। इससे परिजन भड़क उठे। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम को सूचना मिलने के बाद सीपरी बाजार पुलिस ने पंचनामा भरा। इसके बाद पोस्टमार्टम हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed