फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Insect found in food served to passenger at railway station

Jhansi News: रेलवे स्टेशन पर यात्री को परोसे गए खाने में मिला कीड़ा

Sat, 14 Oct 2023 11:08 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Insect found in food served to passenger at railway station
फोटो----
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर बने फूड प्लाजा में एक यात्री को परोसे गए भोजन में कीड़ा निकला। जब यात्री ने इसकी शिकायत प्लाजा के कर्मचारी से की तो उसने यह कहते हुए मामले को चलता कर दिया कि अक्सर ऐसा हो जाता है, कोई बात नहीं। यात्री की ओर से रेल प्रशासन से शिकायत की गई है।
झांसी के रेलवे स्टेशन को हाल ही में एफएसएसएआई की ओर से ईट राइट स्टेशन का दर्जा दिया गया है। यानि की यहां मिलने वाली सभी खाद्य सामग्री साफ व सुरक्षित है। बावजूद, स्टेशन पर परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सवालों में बनी हुई है। यात्री राहुल सोनी ने शनिवार को स्टेशन पर बने फूड प्लाजा से भोजन की थाली ली, जिसके चावल में कीड़ा पड़ा हुआ था। शिकायत करने पर फूड प्लाजा में उनकी शिकायत को किसी ने भी गंभीरता से नहीं लिया। बाद में यात्री की ओर से इसकी शिकायत रेल प्रशासन से की गई।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के जनसंपर्क अधिकारी सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी। यात्रियों के लिए गुणवत्तायुक्त भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
बता दें कि ट्रेनों में भी आए दिन भोजन में गड़बड़ी की शिकायतें आती रहती हैं। गतिमान एक्सप्रेस एक यात्री के शाकाहारी भोजन में मांस का टुकड़ा पाया गया था। जबकि, एक यात्री के पराठे में कीड़ा मिला था। बावजूद, सुधार के ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed