फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Innocent said - Papa has killed mother, in-laws have run away fearing the police

Jhansi News: मासूम बोली - पापा ने मम्मी को मारा है, पुलिस से डरकर से भाग गए हैं ससुरालीजन

Wed, 19 Feb 2025 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Innocent said - Papa has killed mother, in-laws have run away fearing the police

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शहर कोतवाली इलाके में महिला की हत्या के बाद उसके शव को मुखाग्नि उसकी पांच साल की बेटी ने दी। इस दौरान मासूम बेटी बोली, कि पापा ने मम्मी को मार दिया और वे पुलिस के डर से भाग गए हैं। वहीं, पुलिस हत्यारोपी ससुरालियों की तलाश में जुटी हुई है। उनके घर के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

शिव परिवार कॉलोनी निवासी महिला सोनाली की सोमवार को मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था कि उसने गले में फंदा कसकर जान दी है लेकिन, उसकी पांच साल की बेटी दर्शिका ने बताया था कि पापा ने पहले मम्मी को पीटा और फिर गला दबा दिया। बेटी ने इसका स्केच भी बनाकर दिखाया था।मृतका के पिता टीकमगढ़ के लिधौरा निवासी संजीव त्रिपाठी की शिकायत पर शहर कोतवाली में पति संदीप बुधौलिया, सास विनीता बुधौलिया, जेठ कृष्णकुमार बुधौलिया और जेठानी मनीषा समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को मृतका के घर के भीतर भी सीसीटीवी कैमरे लगे मिले हैं, जिनके फुटेज इकट्ठा किए जा रहे हैं। वहीं, मायके पक्ष की मौजूदगी में पुलिस सुरक्षा के बीच उन्नाव गेट मुक्तिधाम पर सोनाली के शव का अंतिम संस्कार किया गया। उसके शव को मुखाग्नि बेटी दर्शिका ने दी। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम नजर आईं। वहीं, शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed