{"_id":"5c0d6da3bdec2241913029b1","slug":"inligle-retraction-in-the-land-of-nagar-nigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे
jhansi
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में कई स्थानों पर नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे हैं। नई बस्ती में तो हद हो गई। जगह-जगह जमीन पर कब्जा है। एक मामले में कब्जा हटाने के लिए बार- बार नगर निगम में शिकायत की जाती है, लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि जांच में भी पुष्टि हो जाने के बाद नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
सरकारी जमीन सुरक्षित रहे, इसके लिए शासन ने विभागों को आदेश दिए हैं कि अधिकारी विभाग की जमीन पर कोई कब्जा न होने की रिपोर्ट दें। इतना ही नहीं, शासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि कोई दबंग जबरन जमीन पर कब्जा कर रहा है तो एंटी भूमाफिया पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। लेकिन, महानगर में अवैध कब्जों की तरफ प्रशासन आंखें बंद किए हुए है। यही वजह है कि दबंगों के हौसले बुलंद हैं और वह बेखौफ होकर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे कर रहे हैं।
सबसे अधिक लापरवाही नजूल की जमीन को लेकर बरती जा रही है। नईबस्ती निवासी पीड़ित राजकुमार शाक्य ने नगर आयुक्त को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वार्ड 19 नईबस्ती में बेसिक यूनिट स्कूल के पास नजूल की जमीन भूखंड संख्या 44 पर अवैध कब्जा है। जमीन पर यूनिट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे खेलते थे, लेकिन अब यहां मकान बन गया है। यहां पर बनी सीसी सड़क पर भी कब्जा हो गया है।
विज्ञापन
अकेला यही मामला नहीं है, बल्कि नईबस्ती में नगर निगम की ऐसी बहुत सी जमीन है, जिस पर अवैध कब्जे हैं। नरसिंहराव टौरिया, दतिया गेट, उन्नाव गेट समेत जहां- जहां परकोटा निकला है, अवैध कब्जे हैं। इन कब्जों की ओर नगर निगम प्रशासन का ध्यान नहीं है।
स्मार्ट सिटी में बाधा बनेंगे अवैध निर्माण
महानगर स्मार्ट सिटी घोषित हो चुका है। स्मार्ट सिटी के हिसाब से अब महानगर का विकास होगा। लेकिन अवैध कब्जों की वजह से महानगर का स्वरूप बदलने में काफी कठिनाई आएगी।
नाले नहीं हो सके कब्जामुक्त
महानगर के अधिकांश नाले भी अवैध कब्जों की चपेट में हैं। कब्जे हटाने की बात की जाती है, लेकिन मामला टांय-टांय फिस्स हो जाता है। नालों पर अवैध कब्जों के कारण ही बरसात में जलभराव से जनता जूझती है।
करारी में हनुमान मंदिर के पास कब्जा
वार्ड 21 करारी में हनुमान मंदिर के पास नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा हो गया है। करारी के निवासी गोविंद सिंह राजपूत ने नगर आयुक्त को शिकायती पत्र देकर जांच कराने और अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।
किसी को भी नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने का अधिकार नहीं है। यदि शिकायत आती है तो तत्काल मौके पर जांच टीम भेजकर अवैध निर्माण रुकवाया जाता है।
- प्रताप सिंह भदौरिया, नगर आयुक्त