{"_id":"5c8ab6f2bdec2213e3054158","slug":"inligle-consruction-materiol","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बालू, गिट्टी जब्त करने पहुंची नगर निगम की टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बालू, गिट्टी जब्त करने पहुंची नगर निगम की टीम पर हमला
Fri, 15 Mar 2019 01:47 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
datiya gate filter road
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार की दोपहर कोतवाली स्थित फिल्टर रोड पर सड़क किनारे फैली गिट्टी, बालू जब्त करने पहुंची नगर निगम की टीम पर अवैध कारोबार करने वालों ने हमला कर दिया। मारपीट करते हुए पथराव किया। इससे भगदड़ मच गई। बाद में अवैध कारोबार को लेकर दो पक्षों में भी जमकर मारपीट हुई। झगड़े में दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। बाद में नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे रखी बालू, गिट्टी, ईंटा को जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस पर दबाव बनाने के लिए कुछ नेता भी पहुंचे, लेकिन सख्ती के चलते किसी की भी बात नहीं बन सकी। देर शाम मौके पर पुलिस बल भी जमा रहा।
फिल्टर रोड से दतिया गेेट जाने वाले मार्ग पर अवैध कारोबारी सड़क किनारे बालू, गुम्मा व ईट रखकर अवैध कारोबार लंबे समय से कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार गुप्त टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सबसे पहले रेलवे क्रॉसिंग के पास अवैध कारोबार कर सड़क किनारे रखी बालू र्व ईटों को जब्त करना चाहा। इसी बीच एकत्रित हुए अवैध कारोबारियों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। टीम ने किसी तरह भागने का प्रयास किया तो सभी ने पथराव कर खदेड़ दिया। वहां से भागकर नगर निगम टीम रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची। वहां से कोेतवाली पुलिस को सूचना दी। टीम रेलवे क्रासिंग के पास पुलिस का इंतजार करने लगी। इसी दौरान अवैध कारोबारियों ने कब्रिस्तान के सामने रखे माल को भी उठाने की बात कही। अभी बातचीत चल रही थी, तभी दूसरे अवैध कारोबारी भी वहां आ गए। उन्होंने पहले पक्ष द्वारा की गई शिकायत का विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।
दोनों पक्षों ने एक दूसरे को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इस झगड़े में दो लोग घायल हो गए। खबर पाकर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल संजय सिंह ने सभी को खदेड़ा। पुलिस को देखकर सभी भाग निकले। बाद में मौके से टीम ने करीब 25 ट्रैैक्टर, डंपर गिट्टी, बालू व ईंटा जब्त किया।
विज्ञापन
नेता भी पहुंचे दबाव बनाने
यहां पर सत्तापक्ष व गैर सत्तापक्ष के लोग अवैध कारोबार कर रहे हैं। इन लोगों पर कुछ बड़े नेताओं का हाथ है। इस कारण पुलिस व नगर निगम के अधिकारी उन पर हाथ डालने से कतराते हैं। यहां कई सालों से काम चल रहा है। सरकार बदलनेे के बाद सत्तापक्ष के लोग भी अवैध कारोबार में उतर आए हैं। गैर सत्तापक्ष व सत्तापक्ष यहां आधा- आधा हिस्सा बांटे हुए हैं, लेकिन कुछ दिनों से अवैध कारोबारियों एक दूसरे को रास नहीं आ रहे थे। दो दिन पहले भी माल बेचने को लेकर झगड़ा हुआ था। मामला सुलटाने व माल जब्त न करने के लिए कई नेता कार में सवार होकर पुलिस व अधिकारियों पर दबाव बनाने पहुंचे, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते बात नहीं बनी।
फिल्टर रोड बन गया अवैध गढ़
फिल्टर रोड समेत आसपास का इलाका अवैध कारोबार का गढ़ बनता जा रहा है। इस मार्ग पर चौबीस घंटे सड़क किनारे अवैध कारोबारी खुलेआम बिल्डिंग मैटेरियल बेचते रहते हैं। कब्रिस्तान से कुछ कदम की दूरी पर खाली प्लॉट पर अवैध कारोबारियों ने जबरन कब्जा कर माल रख लिया है। अवैध कारोबारी उक्त प्लॉट से माल बेच रहे हैं।