फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   inlegal occupation remove of three places

तीन स्थानों से हटे अवैध कब्जे

Sun, 21 May 2017 01:21 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sun, 21 May 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
inlegal occupation remove of three places
अवैध कब्जे हटे - फोटो : amarujala
शनिवार को तीन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेके  शुक्ला ने स्वयं कमान संभाली। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने भी अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन

शनिवार को थाना दिवस का निरीक्षण करने बबीना जा रहे जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दोपहर में जेल चौराहा से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर बड़ी संख्या में सड़क घेरकर खड़े ऑटो पर पड़ी। इससे जाम लग रहा था। इस पर जिलाधिकारी ने गाड़ी रुकवाई और नीचे उतरे। उन्होंने आटो चालकों को चेतावनी भरे लहजे में समझाया कि सुधर जाओ, सड़क पर अतिक्रमण किया तो बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि तय सीमा के अंदर ही गाड़ी खड़ी करना अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इससे ऑटो चालक लाइन में आ गए, लेकिन जिलाधिकारी के जाते ही वह फिर से पुरानी स्थिति में आ गए।
विज्ञापन

शनिवार को नगर आयुक्त अरुण प्रकाश निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने देखा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पार्क के सहारे नो पार्किंग स्थल का साइन बोर्ड लगा था, लेकिन उसे घेरकर एक गन्ना का जूस बेचने वाले ने अतिक्रमण कर लिया था। इस पर उन्होंने संपत्ति अधिकारी केशव प्रसाद को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। तत्काल टीम पहुंची और अतिक्रमण साफ करा दिया। देर शाम अतिक्रमण हटाओ दस्ता इलाइट चौराहा पहुंचा और आसपास खड़े हाथ ठेला वाले, कुल्फी आइसक्रीम, फल और चाट बेचने वालों को खदेड़ दिया गया। पुरानी तहसील तक सड़क के दोनों और महारानी लक्ष्मीबाई पार्क के गेट पर खड़े दुकानदारों को खदेड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed