{"_id":"59209e4a4f1c1b4270f228b7","slug":"inlegal-occupation-remove-of-three-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्थानों से हटे अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन स्थानों से हटे अवैध कब्जे
jhansi
Updated Sun, 21 May 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जे हटे
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को तीन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेके शुक्ला ने स्वयं कमान संभाली। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने भी अतिक्रमण हटवाया।
शनिवार को थाना दिवस का निरीक्षण करने बबीना जा रहे जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दोपहर में जेल चौराहा से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर बड़ी संख्या में सड़क घेरकर खड़े ऑटो पर पड़ी। इससे जाम लग रहा था। इस पर जिलाधिकारी ने गाड़ी रुकवाई और नीचे उतरे। उन्होंने आटो चालकों को चेतावनी भरे लहजे में समझाया कि सुधर जाओ, सड़क पर अतिक्रमण किया तो बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि तय सीमा के अंदर ही गाड़ी खड़ी करना अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इससे ऑटो चालक लाइन में आ गए, लेकिन जिलाधिकारी के जाते ही वह फिर से पुरानी स्थिति में आ गए।
शनिवार को नगर आयुक्त अरुण प्रकाश निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने देखा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पार्क के सहारे नो पार्किंग स्थल का साइन बोर्ड लगा था, लेकिन उसे घेरकर एक गन्ना का जूस बेचने वाले ने अतिक्रमण कर लिया था। इस पर उन्होंने संपत्ति अधिकारी केशव प्रसाद को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। तत्काल टीम पहुंची और अतिक्रमण साफ करा दिया। देर शाम अतिक्रमण हटाओ दस्ता इलाइट चौराहा पहुंचा और आसपास खड़े हाथ ठेला वाले, कुल्फी आइसक्रीम, फल और चाट बेचने वालों को खदेड़ दिया गया। पुरानी तहसील तक सड़क के दोनों और महारानी लक्ष्मीबाई पार्क के गेट पर खड़े दुकानदारों को खदेड़ दिया गया।