फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Injured leopard recovered, sent to Ranipur Tiger Reserve

Jhansi News: घायल तेंदुआ हुआ स्वस्थ, रानीपुर टाइगर रिजर्व भेज गया

Tue, 27 Jun 2023 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Injured leopard recovered, sent to Ranipur Tiger Reserve
सोमवार को रवाना हुई थी वन विभाग की टीम
विज्ञापन

इटावा लायन सफारी से वापस लाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। चिरगांव वन रेंज में 20 फुट गहरे सूखे कुएं में गिरकर घायल हुआ तेंदुआ अब स्वस्थ हो गया है। उसे इटावा के लायन सफारी से चित्रकूट स्थित रानीपुर के टाइगर रिजर्व भेज दिया गया है। सोमवार को टीम उसे लेकर रवाना हो गई।
यह तेंदुआ छह जून को चिरगांव के ग्राम पचोर स्थित एक कुएं में गिर गया था। कुआं गहरा होने से उसके कूल्हे और पैर में काफी चोटें आई थीं। तेंदुए को कुएं से निकालने के लिए वन विभाग की टीम ने काफी कोशिश की थी, लेकिन वह उसे बाहर नहीं निकाल पाए। ऐसे में विभागीय अफसरों ने इसकी सूचना निदेशालय को दी थी। निदेशालय के अफसरों ने तेंदुए को बाहर निकालने के लिए इटावा लायन सफारी की टीम को मौके पर भेजा था।
विज्ञापन

टीम ने तेंदुए को बेहोश करके किसी तरह कुएं से बाहर निकाला था। इसके बाद इलाज के लिए टीम तेंदुए को अपने साथ इटावा ले गई थी। बीस दिन इलाज के बाद तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है। उसके स्वस्थ होने की सूचना मिलते ही झांसी वन विभाग की टीम इटावा के लिए रवाना हुई और तेंदुए को लेकर चित्रकूट पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभागीय वन अधिकारी एमपी गौतम ने बताया कि तेंदुए को रानीपुर टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया गया है। वन विभाग की टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश सोनकर, डॉ. नासिर, वन रक्षक मनोज श्रीवास, अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed