फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Information about rural drinking water scheme given to women of the group

Jhansi News: समूह की महिलाओं को दी ग्रामीण पेयजल योजना की जानकारी

Sat, 29 Mar 2025 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Information about rural drinking water scheme given to women of the group
चिरगांव। ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के अंतर्गत विकासखंड चिरगांव के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर नरेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में दो तरह की परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनमें एक जलाशय या बांध से पानी निकालकर उसे पीने योग्य बनाना है। जबकि दूसरी के अंतर्गत भूमि के अंदर मौजूद जल संरक्षित करने को लेकर है। शासन का प्रयास है कि जमीन के अंदर जो जल है, उसे कैसे सुरक्षित रखा जाए। इसलिए हमें पानी की बर्बादी को रोकना है। उनका कहना था कि ग्रामीण क्षेत्र में हर घर जल योजना के अंतर्गत पेयजल सप्लाई की जा रही है। अब यह परियोजना जल्दी ही ग्राम पंचायत के अधीन होगी। इसलिए समूह की महिलाओं का कर्तव्य है कि इस पर ध्यान दें कि निर्माण एजेंसी ने गांव में पाइप लाइन बिछाते समय जहां पर सड़क या नाली खोदी थी, उसे ठीक कराया या नहीं। नलों में जो पानी आ रहा है, उस पानी की जांच करें तथा वह सही मात्रा में पानी आ रहा है, कि नहीं। इसको भी देखें। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अश्वनी कुमार ने कहा कि गांव में जो पुराने जल स्रोत हैं, हमें उनको सुरक्षित करना है। उन्हीं से पानी रिचार्ज होता है। एडीओ अमिताभ कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक दिन में 55 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। जबकि पृथ्वी पर मौजूद अधिकांश पानी खारा है। इसलिए हमें बारिश के जल का संरक्षण करना होगा। पानी की बर्बादी रोकनी होगी। भविष्य के लिए भूगर्भ के पानी को बचाकर रखना होगा। उनका कहना था कि प्रत्येक व्यक्ति को एक दिन 55 लीटर पानी की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed