Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ambedkar Park in Palra has remained incomplete for four years.

Jhansi News: पलरा में अंबेडकर पार्क चार साल से अधूरा

Fri, 13 Nov 2026 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar Park in Palra has remained incomplete for four years.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगरा। बंगरा विकासखण्ड की पलरा ग्राम पंचायत में अंबेडकर पार्क का निर्माण चार वर्ष बाद भी अधूरा है। 10,000 से अधिक आबादी वाले पलरा में 2022 में पार्क की स्थापना की गई थी। करीब एक एकड़ जमीन पर बना यह पार्क अब भी दुर्दशा पर है। ग्रामीणों के अनुसार, यह जमीन पहले कब्जा में थी जिसे अथक प्रयासों से कब्जामुक्त किया गया। इसके बावजूद, वर्षों से यह जगह जस की तस पड़ी है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों को अंबेडकर पार्क की सख्त आवश्यकता है। पार्क बनने से बच्चों को खेलने का सुरक्षित स्थान मिलेगा। बुजुर्गों को टहलने और बैठने की बेहतर जगह मिलेगी। यह गांव की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही सामाजिक समरसता का केंद्र भी बन सकता है।

0000
गांव में पार्क के नाम पर सिर्फ जमीन ही है। पार्क जैसी यहां कोई सुविधा नहीं है। इस कमी को दूर किया जाना चाहिए।
- सत्येंद्र कुमार
00
पार्क में संसाधन विकसित होने से सभी आयु वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। लोग सुकून से यहां समय बिता सकेंगे।
- सुल्तान कुशवाहा
00
चार साल बाद भी पार्क विकसित नहीं हो पाया है। इससे स्थानीय लोगों में निराशा है। पार्क की कमियां दूर की जाएं।
- अरविंद कुमार
00
पार्क में निर्माण कार्य जारी है, जो जल्द पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां बाबा साहब की मूर्ति लगाई जाएगी।
- रामप्रताप, ग्राम प्रधान-पलरा
0000
ग्राम पलरा में अंबेडकर पार्क में बेहतर सुविधाओं को बढ़ाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे। जल्द इस संबंध में कार्यवाही शुरू की जाएगी। - सुनील कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी, बंगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed