फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Information about disaster will be received three hours in advance

Jhansi News: तीन घंटे पहले मिल जाएगी आपदा की जानकारी

Sat, 24 Feb 2024 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Information about disaster will be received three hours in advance
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। दैवीय आपदा आने से तीन घंटे पहले उसकी जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए झांसी में प्रदेश का दूसरा डॉपलर रडार सिस्टम लगाया जा रहा है। यह सिस्टम यहां से 300 किमी की परिधि में वातावरण में होने वाली हलचल पर नजर रखेगा।
बारिश के मौसम में बुंदेलखंड में गाज गिरना आम है। इसके अलावा यहां के लोगों को अक्सर अतिवृष्टि व ओलावृष्टि का सामना करना पड़ जाता है। पहले से सूचना होने पर इन दैवीय आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। इसके लिए यहां मौसम विभाग लखनऊ और प्रदेश के राहत आयुक्त की ओर से डॉपलर रडार सिस्टम लगाया जा रहा है। प्रदेश में अभी यह सिस्टम केवल लखनऊ में ही लगा हुआ है।
विज्ञापन

डॉपलर रडार सिस्टम लगाने के लिए यहां गरियागांव और सैंयर में जमीन चिह्नित की गई है। बृहस्पतिवार को लखनऊ से आए वैज्ञानिक अधिकारी शिव दीक्षित और वैज्ञानिक सहायक ज्ञानप्रकाश ने दोनों जमीनों का निरीक्षण किया था। इनमें से किसी एक स्थान पर 2500 वर्गमीटर जमीन चयनित कर सिस्टम लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
झांसी में डॉपलर रडार सिस्टम लग जाने से केवल बुंदेलखंड ही नहीं, बल्कि आसपास के इलाकों को भी लाभ मिलेगा। इसके जरिये दैवीय आपदा की सूचना तीन घंटे पहले मिल जाएगी। इसके लिए दो जगहों पर जमीनें चिह्नित की गई हैं, जिनका लखनऊ से आई टीम निरीक्षण कर चुकी है। जमीन तय होते ही इसे लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
- वरुण कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed