फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Inflation, unemployment at peak under BJP government: Abhishek

भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर : अभिषेक

Wed, 19 Feb 2025 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Inflation, unemployment at peak under BJP government: Abhishek
गरौठा। पटेल गार्डन में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए महापंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रज्वल यादव रहे। अध्यक्षता करते हुए तिलकचंद अहिरवार ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार में पीडीए के लोग तथा संविधान भी खतरे में है। उन्होंने अखिलेश सरकार में किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में सभी विकास कार्य बंद हैं। महंगाई, बेरोजगारी की समस्या चरम पर है। प्रदेश का विकास एवं पीडीए के लोगों का विकास तभी संभव है। जब लोग सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। सरकारी संस्थाओं पर सरकार ने अपना कब्जा कर लिया है। आज हम लोग रोजी-रोटी, कपड़ा, घर, अस्पताल, शिक्षा, पानी के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। नौजवान बेरोजगार है। व्यापक पैमाने पर निजीकरण किया जा रहा है। यह संविधान एवं आरक्षण खत्म करने की साजिश है। सरकार द्वारा कुंभ में भगदड़ में मारे गए लोगों की सही संख्या को छुपाया जा रहा है। इस मौके पर तनवीर आलम, जगमोहन सेमरी, पुष्पेंद्र सिंह, राहुल बबीना, पंकज, अजय अतरौली, शिशुपाल यादव, रोहित पारीछा, स्वदेश यादव, राकेश, विश्व प्रताप यादव, सैयद अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed