{"_id":"642f31ef6cf4ec25e705f6a4","slug":"inflation-even-on-coolers-cap-and-pot-increased-the-heat-jhansi-news-c-11-jhs1006-70112-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कूलर पर भी महंगाई, टोपी और गमछे ने गर्मी बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कूलर पर भी महंगाई, टोपी और गमछे ने गर्मी बढ़ाई
विज्ञापन
झांसी। गर्मी बढ़ते ही कूलर, पानी के मटकों, कूलर की घास, टोपी और गमछों की मांग बढ़ गई है। इसके साथ ही इनकी कीमतों में 10 से 20 फीसदी का इजाफा हो गया है। दुकानों पर भीड़ देख दुकानदारों को अच्छे मुनाफे की उम्मीद है। वहीं, उपकरणों पर आई महंगाई से ग्राहकों की जेब ढीली हो रही है।
चित्रा चौराहा स्थित कूलर विक्रेता दिनेश ने बताया कि पिछले साल तक कूलर की टिन 65 से 70 रुपये किलो में मिलती थी। वह अब 90 से 100 रुपये किलो मिल रही है। इससे कूलर के रेट बढ़ गए हैं। इससे अलावा कूलर की घास और उसकी भरवाई भी महंगी हुई है। सीपरी बाजार में कूलर घास बेचने वाले रफीक ने बताया कि पिछले साधारण कूलर की घास 50 रुपये किलो और लाल वाली पकी घास 60 रुपये किलो मिलती थी। वहीं, अब साधारण कूलर की घास 60 रुपये और लाल घास के रेट 80 रुपये किलो हो गई है।
टोपी और गमछा के दाम भी बढ़ गए हैं। दुकानदार रमेश ने बताया कि पिछले साल साधारण टोपी की कीमत 50 से 100 रुपये थी, लेकिन अब यह 60 से 120 रुपये तक में बिक रही है। गमछा भी 100 से 120 रुपये तक का मिल रहा है।
विज्ञापन
मटके भी हुए महंगे
झांसी। थापक बाग स्थित मटका दुकानदार ममता ने बताया कि मटके की कीमत में भी इजाफा हो गया है। पिछले साल छोटा मटका 80 रुपये में बिक रहा था। वहीं अब छोटा मटका 100 और बड़े मटके को 150 रुपये में बिक रहा है।
पिछले साल के मुकाबले बढ़े दाम
उपकरण पिछले वर्ष अब ( रेट हजार में)
लोहे के छोटे कूलर 2200 2500
लोहे के मीडियम कूलर 3500 5500
लोहे के बड़े कूलर 9000 12000
कूलर की घास 50 से 60 रुपये किलो 80 से 90 रुपये किलो
कूलर घास की भरवाई 80 से 100 रुपये 100 से 150 रुपये
टोपी (साधारण) 50 से 100 रुपये 60 से 120 रुपये
गमछा 80 से 100 रुपये 100 से 120 रुपये