Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ineligible get rashan

घर में सफारी कार, अंत्योदय कार्ड पर राशन ले रहा परिवार

Wed, 12 Aug 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
ineligible get rashan
ineligible get rashan
झांसी। जिले में अंत्योदय राशन कार्डधारकों की सत्यापन में लगातार पोल खुल रही है। अंत्योदय कार्डधारकों के सत्यापन में कई अपात्र ऐसे पाए गए हैं, जिनके यहां सफारी कार, ट्रैक्टर और आरा मशीन संचालित हो रही थीं। जांच में पोल खुलने के बाद कार्डधारकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही अन्य कार्डधारकों की जांच तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

केस नंबर एक
गांव वीरा में सीमा सेन पत्नी रामकिशोर सेन हर महीने अंत्योदय कार्ड पर राशन ले रहे थे। शिकायत के बाद जांच के लिए टीम पहुंची तो पता चला है कि रामकिशोर सेन के नाम से सफारी कार है। साथ ही गांव के अलावा झांसी में मकान है। नोटिस देने के बाद भी कार्ड सरेंडर न करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

केस नंबर दो
गांव के कुरैशा पत्नी इदरीश भी अंत्योदय कार्ड पर राशन का लाभ लेते पाए गए। जबकि इनके यहां आरा मशीन संचालित हो रही थी। इसके साथ ही गांव में काफी जमीन होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर तीन
रामप्यारी पत्नी मातादीन के यहां पांच यूनिट का अंत्योदय कार्ड बना हुआ था। जांच में कार्डधारक के यहां ट्रैक्टर, मकान और जमीन मिली। कार्डधारक से कार्ड वापस करने के लिए कहा गया, लेकिन कोई सूचना नहीं दी गई।
मऊरानीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज
मामले में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महेश चंद्र गौतम ने मऊरानीपुर थाने में तीनों अपात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कार्यालय की शिकायत पेटिका में आई शिकायत के बाद जांच की गई। अपात्र मिलने पर तीनों कार्डधारकों को पहले नोटिस देकर कार्ड समर्पण करने के लिए कहा गया था, लेकिन कार्डधारकों ने कार्ड वापस नहीं किए। कार्डों को निरस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई कार्डधारक अपात्र है, तो वे अपने कार्ड एक सप्ताह में वापस कर दें।

-----------
तेजी से चल रही जांच
जिले में पहले भी अपात्र सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही शासन ने 35 हजार कार्डधारक संदिग्ध पाए थे। जिनकी जांच के लिए टीमें लगाई गई हैं। इसमें तमाम अपात्र सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed