फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Industrial straitjacket made UPSIDC: ADM

औद्योगिक विकास में बाधक बना यूपीएसआईडीसी: एडीएम

Fri, 28 Aug 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Industrial straitjacket made UPSIDC: ADM
झांसी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) उमेश नारायण पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) की निष्क्रियता क्षेत्र के औद्योगीकरण में बाधक बन रही है। विभागीय अधिकारी कार्य संस्कृति में बदलाव लाएं, ताकि क्षेत्र में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हो सकें। यह निर्देश उन्होंने बृहस्पतिवार को आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में दिए।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित बैठक में एडीएम ने एकल मेज व्यवस्था /निवेश मित्र व्यवस्था के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए प्रदूषण विभाग को 27 लंबित मामलों का त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विद्युत विभाग को भी आधा दर्जन लंबित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। एडीएम ने औद्योगिक आस्थान झांकरी में पार्क के लिए छोड़ी गई भूमि मिट्टी निकाले जाने पर असंतोष जताया। उन्होंने अवैध खनन पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रविकांत शुक्ला, डिप्टी कमिश्नर व्यापार कर अजीत सिंह, उप महाप्रबंधक जे बी सिंह, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह समेत व्यापारी नेता संजय पटवारी, वीरेश्वर शुक्ल, रामप्रकाश शर्मा, राजेश शर्मा, संतोष साहू, सी एस सक्सेना, राघव वर्मा, भुवनेश कुशवाहा, प्रमोद किलपन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशालय जाएगा उद्यमी का मामला
झांसी। जिला बस्ती के गयाप्रसाद त्रिपाठी को बिजौली ग्रोथ सेंटर में उद्यम स्थापित करने को भूखंड सीसी - 38 अक्तूबर 2014 में आवंटित किया गया था, जिसकी धनराशि भी उन्होंने जमा कर दी थी, परंतु अब तक उन्हें भूखंड पर कब्जा नहीं मिल पाया है। डीएम के हस्तक्षेप पर उक्त प्रकरण निदेशालय भेजा गया था, परंतु वहां से निरस्त कर दिया गया था। एडीएम ने उक्त प्रकरण पुन: निदेशालय भेजे जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed