फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   india post bank

आईपीपी बैंक के खातों को खोलने में झांसी प्रदेश भर में अव्वल

Sun, 23 Feb 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
india post bank
india post bank
झांसी। डाक विभाग की ओर से चित्रकूट में प्रदेश के 44 मंडलों की समीक्षा की गई। इस दौरान झांसी मंडल को प्रदेश में सबसे अधिक खातों को खोलने पर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह झांसी मंडल के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन

झांसी मंडल में भारतीय डाक विभाग के तीन मुख्य डाकघर, 75 उप डाक घर व 554 शाखा डाकघर हैं। विभाग की ओर से समय-समय पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खातों को खोला गया था। इसके तहत जिले भर में अब तक कुल 45341 लोगों के खातों को खोला जा चुका है। चित्रकूट में आयोजित प्रदेश के सभी 44 मंडलों की समीक्षा के दौरान झांसी मंडल में सबसे अधिक खातों को पाया गया। झांसी मंडल को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। इसको लेकर डाक विभाग के कर्मचारियों में काफी हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रवर डाक अधीक्षक उग्रसेन ने बताया कि प्रदेश में पहला स्थान मिलने पर सभी कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। विभाग द्वारा लगातार अभियान को चलाकर खातों को खोला गया था। इसके अलावा लोगों को जागरूक भी किया गया था। अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपरी व मानिक चौक में बन रहे हैं आधार कार्ड
महानगर के सीपरी बाजार व मानिक चौक स्थित डाकघरों में विशेष आधार कार्ड काउंटरों को खोला गया है। इन पर नये आधार कार्डों को नि:शुल्क बनाया जा रहा है। जबकि, आधार संशोधन के लिए पचास रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed