{"_id":"5c8ea512bdec2214787e306a","slug":"india-needs-iron-men-like-modi-says-amar-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश को मोदी जैसे लौह पुरुष की जरूरत: अमर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश को मोदी जैसे लौह पुरुष की जरूरत: अमर सिंह
Mon, 18 Mar 2019 01:20 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
अमर सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि आक्रमणकारियों से देश को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे लौह पुरुष की जरूरत है। पहली बार सत्ता में ऐसा व्यक्ति आया है, जो जमीन पर बैठे हुए लोगों को जमींदार और खुद को चौकीदार कह रहा है। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी बहुमत मिलेगा और वह फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। वह निजी कार्य से सिने अभिनेत्री जयाप्रदा के साथ ललितपुर आए थे।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव मात्र औपचारिकता है। जनता ने नरेंद्र मोदी को भारी बहुमत से जिताने का पहले ही मन बना लिया है। इस चुनाव में उन्हें भारी सफलता मिलने वाली है।
विज्ञापन
मौजूदा समय में देश को अलाउद्दीन खिलजी और नादिर शाह जैसे आक्रमणकारियों से खतरा है। सिंह ने कहा कि ऐसे खतरों से निपटने का माद्दा मोदी जैसा लौह पुरुष रखता है, इसलिए देश को उनकी जरूरत है। अब तक की राजनीति में आम जनता के साथ धोखा हुआ है। पहली बार ऐसा व्यक्ति आया, जिसने जमीन पर बैठे लोगों को जमींदार व खुद को चौकीदार कहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन में शामिल होने के जवाब में उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के नाम पर अजीत सिंह और जयंत चौधरी को भले ही जीत मिल जाती हो, पिछले चुनाव में वह हेमामालनी से हार गए थे।
चौधरी चरण सिंह देश के नेता थे और अब अजीत सिंह बागपत के नेता बनकर रह गए हैं। सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में ये बातें कहीं। इस मौके पर सिने अभिनेत्री जयाप्रदा भी उनके साथ थीं। वह निजी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने आए थे।