{"_id":"61804492b75ca268753a918c","slug":"increased-traffic-about-diwali-and-chhath-puja-sitting-in-the-toilet-jhansi-news-jhs207984776","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली और छठ पूजा को लेकर ट्रेनों में बढ़ी भीड़.. शौचालय में बैठकर कर रहे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली और छठ पूजा को लेकर ट्रेनों में बढ़ी भीड़.. शौचालय में बैठकर कर रहे सफर
विज्ञापन
झांसी। दीपावली व छठ पर्व पर अपने घर लौटने वाले मुसाफिरों की ट्रेनों में भीड़ शुरू हो गई। सोमवार को कानपुर, गोरखपुर व बिहार की तरफ जाने वालीं अधिकांश ट्रेनों के जनरल व स्लीपर कोच यात्रियों से ठसाठस भरे रहे। जिन यात्रियों को कंफर्म सीट नहीं मिली तो वह शौचालय तक में बैठे रहे।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर सोमवार शाम छह बजे आई 09165 अहमदाबाद दरभंगा एक्सप्रेस के जनरल व स्लीपर कोच यात्रियों से ठसाठस भरे रहे। हाल यह था कि यात्री जनरल कोचों में तो दरवाजे, गैलरी व शौचालय तक में खड़े और बैठे रहे। यही हाल शाम सात बजे आई 02538 मुंबई गोरखपुर कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का रहा। दरअसल, सोमवार से लोगों ने दीपावली और छठ पूजा के लिए अपने घर लौटना शुरू कर दिया । स्थिति यह है कि कानपुर रूट से लखनऊ और गोरखपुर की तरफ जाने वालीं ट्रेनों में एक दो नंबर की वेटिंग तक कंफर्म नहीं हो रही है।
इस रूट की 02522 राप्ती सागर एक्सप्रेस, 02592 गोरखपुर एक्सप्रेस, 02590 गोरखपुर एक्सप्रेस, 12107 लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12143 लोकमान्य तिलक सुलतानपुर एक्सप्रेस, 02592 यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस, 01015 लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, 09165 अहमदाबाद दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस, 02534 मुंबई लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस, 09167 अहमदाबाद वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस, 05068 बांद्रा गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस, 05066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी मेल में यात्रियों की भीड़ रही। इसी तरह पुणे, बंगलूरू और मुंबई से आने वाली झेलम एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, पंजाब मेल, राजधानी एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, सदर्न एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस समेत 50 ट्रेनों में सीट खाली नहीं रही।
विज्ञापन
फेस्टिवल एक्सप्रेस के नाम पर वसूला जा रहा दोगुना किराया
त्योहार पर रेलवे कई ट्रेनों को फेस्टिवल स्पेशल बनाकर यात्रियों से दोगुना तक किराया वसूल कर रहा है। इस बात को लेकर यात्रियों का आरक्षण कर्मियों से झगड़ा तक हो रहा है। इस पर आरक्षण कर्मियों का कहना होता है कि किराया निर्धारित करना उनके हाथ में नहीं है।
स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए रही मारामारी
दीपावली व छठ पर्व पर घर जाने के लिए जो यात्री वक्त पर रिजर्वेशन नहीं करा सके, वह तत्काल टिकट में कंफर्म सीट पाने के लिए जुगत में लगे हैं। सुबह 10 बजे से वातानुकूलित व सुबह 11 बजे से स्लीपर क्लास में तत्काल टिकट मिलता है। सोमवार को आरक्षण काउंटरों पर तत्काल में टिकट लेने के लिए यात्रियों में मारामारी मची रही।