{"_id":"5cd48152bdec22072f09f788","slug":"increase-lemon-rate-in-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग के बढ़ते ही बढ़े नीबू के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग के बढ़ते ही बढ़े नीबू के दाम
Fri, 10 May 2019 01:06 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Fri, 10 May 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
lemon
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। गर्मी का सीजन शुरू होते ही शहर भर के बाजारों में नीबू की मांग अधिक होने से नीबू के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। सप्ताह के भीतर ही नीबू के दामों में बीस से तीस रुपये प्रति किलो का फर्क देखने को मिल रहा है। थोक व्यापारियों के अनुसार अभी दामों में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
तापमान में तेजी के साथ ही नीबू के मांग अधिक होने लगी है। गर्मी में लू के थपेड़ाें से बचने के साथ ही शरीर की गर्मी को कम करने के साथ ही ग्लूकोज की कमी को भी पूरा करता है। इस वजह से लोग अपने दैनिक आहार में भी अधिक से अधिक नीबू का इस्तेमाल करना पसंद कर रहे हैं। बाजारों में नीबू के खरीदारों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। रमजान के महीने में रोजेदार भी इफ्तार के वक्त नीबू की बनी हुई शिकंजी को पीना पसंद कर रहे है। इस कारण नीबू की मांग अधिक हो गई है
लेकिन मांग बढ़ने के साथ ही नीबू के दाम भी बढ़ने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह में नीबू के दामों में बीस से तीस रुपये प्रति किलो की दर से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। सब्जी मंडी के आढ़तिया अब्दुल सलाम ने बताया कि गर्मी के बढ़ते ही नीबू की मांग अधिक हो जाती है। अभी केवल चेन्नई से ही नीबू की मांग पूरी हो रही है। इस कारण नीबू के दामों में काफी फर्क हो गया है। आगे दामों में और भी बढ़ोत्तरी आने की आशंका है।
विज्ञापन
वहीं जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि नीबू में विटामिन- सी होता है, जो मानव शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। विटामिन-सी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। नीबू शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। गर्मी के मौसम में लोगों को नीबू को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।