फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   income tax raid Two and a half quintals of silver and one and a half kg of gold recovered from the builders

jhansi Income Tax raid: बिल्डरों के यहां से ढाई क्विंटल चांदी और डेढ़ किलो सोना बरामद, जांच जारी

Mon, 08 Aug 2022 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 01:00 AM IST
सार

आयकर विभाग की टीमों ने बुधवार की सुबह घनाराम ग्रुप व उससे जुड़े बिल्डरों के यहां छापा मारा था। आईटी टीमें चार दिन तक लगातार पड़ताल में जुटी रहीं। इस दौरान टीमों ने प्रॉपर्टी, इनकम व लेन-देन से जुड़े तमाम दस्तावेज जब्त किए। साथ ही कई हार्ड डिस्क भी आईटी टीमों द्वारा कब्जे में ली गईं।

विज्ञापन
income tax raid Two and a half quintals of silver and one and a half kg of gold recovered from the builders
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई - फोटो : एएनआई

विस्तार

झांसी में घनाराम ग्रुप को छोड़कर बाकी सभी बिल्डरों के ठिकानों से आयकर विभाग की टीमों ने रवानगी ले ली है। छापेमारी के दौरान आईटी टीमों ने बिल्डरों के यहां से ढाई क्विंटल चांदी व डेढ़ किलो सोना बरामद किया है। इसके अलावा दो करोड़ रुपये की नकदी भी बरामद हुई है, जिसका बिल्डर हिसाब नहीं दे सके।
विज्ञापन


आयकर विभाग की टीमों ने बुधवार की सुबह घनाराम ग्रुप व उससे जुड़े बिल्डरों के यहां छापा मारा था। आईटी टीमें चार दिन तक लगातार पड़ताल में जुटी रहीं। इस दौरान टीमों ने प्रॉपर्टी, इनकम व लेन-देन से जुड़े तमाम दस्तावेज जब्त किए। साथ ही कई हार्ड डिस्क भी आईटी टीमों द्वारा कब्जे में ली गईं। इस दौरान बिल्डरों के यहां से टीमों को बेहिसाब ढाई क्विंटल चांदी, डेढ़ किलो सोना और दो करोड़ रुपये की नकदी मिली।
विज्ञापन


जांच के बाद टीमों ने शनिवार को बिल्डरों के यहां से रवानगी ले ली। लेकिन, घनाराम ग्रुप के सपा के पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह यादव व दतिया के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विशुन सिंह यादव के यहां रविवार को भी पड़ताल की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालौन में अभियंता के यहां पहुंची आईटी टीम
झांसी। घनाराम ग्रुप से जुड़े होने व विभिन्न कार्यों में सहभागिता करने के चलते आयकर विभाग की एक टीम ने जालौन में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता और विद्युत व्यथा निवारण समिति के सदस्य आरके त्रिवेदी के यहां छापा मारा। अभियंता के न मिलने पर टीम ने उनके परिजनों से पूछताछ की और कुछ दस्तावेज भी जांचे। अभियंता के घर टीम तकरीबन एक घंटे तक रुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed