फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   income tax officers cheak the electriccity department recard.

आयकर अधिकारियों ने खंगाला बिजली विभाग का रिकार्ड

Tue, 17 Dec 2019 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
income tax officers cheak the electriccity department recard.
आयकर अधिकारियों ने खंगाला बिजली विभाग का रिकॉर्ड
विज्ञापन

झांसी। आयकर टीम ने सोमवार को सुकुवां ढुकुवां कॉलोनी स्थित बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता वितरण खंड (प्रथम) कार्यालय का सर्वे किया। सर्वे के दौरान ठेकेदार और कर्मचारियों से जुड़े टीडीएस संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में कई कमियां मिलीं। इसमें कुछ दस्तावेज टीम जांच के लिए अपने साथ ले गई।

सोमवार को अपर आयकर आयुक्त (टीडीएस) टीआर रहमान के निर्देश पर सुकुवां ढुकुवां कॉलोनी स्थित अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड (प्रथम) कार्यालय पर टीडीएस सर्वे की कार्रवाई की। आयकर टीम के पहुंचने पर कार्यालय में मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने उक्त कार्यालय के वेतन भोगी कर्मचारियों द्वारा दिए जा रहे आयकर एवं ठेकेदारों के मामले में काटे जा रहे टीडीएस संबंधी दस्तावेजों की जांच की। कुछ कमियां मिलीं, जिनसे जुड़े दस्तावेज टीम अपने साथ जांच के लिए ले गई। टीम में आयकर अधिकारी (टीडीएस) आरएन वर्मा, निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, सुभाष गांधी, रहमान, आशीष शिवहरे शामिल रहे। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आयकर विभाग ने इस तरह की पहली जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed