{"_id":"5fbd57878ebc3e9bad322746","slug":"income-tax-for-made-special-team-jhansi-news-jhs181851081","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर की जांच करने को झांसी में गठित हुआ स्पेशल दस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर की जांच करने को झांसी में गठित हुआ स्पेशल दस्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आयकर विभाग में पहले सर्वे और छापा मारने के लिए (सर्च) के लिए अलग-अलग टीमें होती थीं। लेकिन अब एक ही जांच यूनिट बना दी गई है। झांसी में भी जांच यूनिट खोल दी गई है। इसके अलावा पहले सर्च के लिए कानपुर और आगरा से टीमें आती थीं। अब झांसी की टीम ही इस इलाके में छापा मारने की कार्रवाई करेगी।
आयकर विभाग टैक्स चोरी का पता करने के लिए बड़े करदाताओं पर सर्वे व सर्च जैसी कार्रवाई करता है। सर्वे के दौरान अभिलेखों की जांच की जाती है। सर्वे परिक्षेत्र के ही अधिकारी कर लेते हैं। जबकि, सर्च में अभिलेखों के अलावा घर, प्रतिष्ठान व उनसे जुड़े सभी ठिकानों पर एक साथ छापा मारकर नकदी, जेवरात समेत सभी अर्जित संपत्तियों की जांच की जाती है। अभी तक सर्च जैसी कार्रवाई आगरा और कानपुर कार्यालय के अधिकारियों के नेतृत्व में ही होती थी। मगर अब विभाग ने सर्वे व सर्व के लिए एक अलग जांच यूनिट का गठन कर दिया है। झांसी कार्यालय में भी इस यूनिट को खोला गया है। इस यूनिट के वरिष्ठ अधिकारी के तौर पर सहायक निदेशक (जांच) को नियुक्त किया गया है। पहले यह काम आगरा की जांच यूनिट देखती थी। हालांकि, किसके यहां जांच होनी है, उससे संबंधित डाटा प्रधान आयकर निदेशक (जांच) कानपुर कार्यालय से ही भेजा जाएगा। यह डाटा संयुक्त निदेशक (जांच) आगरा से होकर झांसी आएगा।
कोरोना ने थाम रखी हैं जांचें
कोरोना महामारी के कारण झांसी- ललितपुर परिक्षेत्र में वित्तीय साल 2020- 21 में जांच का काम थमा है। इस बार केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने भी कोई लक्ष्य नहीं दिया है। अधिकारियों से कोरोना महामारी से सुरक्षित रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
भेजी जा सकती हैं शिकायतें
सहायक निदेशक आयकर (जांच) यूनिट में लोग किसी की प्रोपर्टी, नकद जमा व बेनामी संपत्तियों से संबंधित शिकायतें कर सकते हैं। शिकायतों की उक्त यूनिट गोपनीय जांच करती है।