झांसी। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के विजय रथ यात्रा के स्वागत के लिए इलाइट चौराहे पर जमा हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ का जेबकतरों ने भी जमकर फायदा उठाया। इस दौरान बदमाशों ने कार्यकर्ताओं की जेब से पचास से अधिक मोबाइल उड़ा दिए। कुछ लोगों की जेब भी कट गई। रथयात्रा गुजर जाने के बाद जब कार्यकर्ताओं ने अपनी जेब टटोली तब उनके मोबाइल फोन नदारद थे। यह देखकर कार्यकर्ताओं के होश उड़ गए।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के मोबाइल गायब होने से वहां हंगामा मच गया। तमाम कार्यकर्ता नवाबाद थाने पहुंच गए। यहां अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिए गए। शिकायत करने वालों में नगरा के हिमांशु गौतम, जीशान अख्तर सीपरी बाजार, महेश निषाद, राजू प्रजापति, चमन यादव, रामप्रसाद निषाद, मुन्ना यादव, राजेश यादव, बंटी यादव, अनस मकरानी जहीर मकरानी अली गोल खिड़की, तौसीफ खान, अनवर मुकरयाना, सुरेंद्र यादव, तारिक अली, गुफरान, आकाश यादव आशिक चौराहा, सत्येंद्र सिंह गौतम, अमन गरिया फाटक, आशीष यादव, आजाद यादव ओरछा गेट बाहर, विपिन कुमार तालपुरा, सुरेंद्र कुमार, पृथुपाल, गजेंद्र डगरवाहा, विश्वनाथ, प्रशांत चौधरी, एजाज कुरैशी, मोहित, कुलदीप, देवेंद्र यादव, संतोष करगुवा, नजमी कुरैसी, नरेंद्र झा समेत अन्य शामिल थे। इसके अलावा कई कार्यकर्ताओं ने अपनी जेब कटने की शिकायत भी की है। प्रभारी निरीक्षक नवाबाद सुधाकर मिश्रा के मुताबिक कई प्रार्थना पत्र मिले हैं। जांच कराई जा रही है। इन नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है।