फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the sports competition, the players of the rural areas of the circle performed the game

खेलकूद प्रतियोगिता में मंडल के ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने किया खेल का प्रदर्शन

Wed, 08 Dec 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
In the sports competition, the players of the rural areas of the circle performed the game
झांसी। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुश्ती, दौड़, गोला फेंक, लंबीकूद, ऊंची कूद, शॉटपुट व डिस्क थ्रो का आयोजन किया। जिसमें झासी मंडल के ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पुरुष वॉलीबाल में जालौन की टीम ने पहला व झांसी ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला में झांसी की टीम पहले और ललितपुर दूसरे स्थान पर रही। पुरुष कबड्डी में झांसी प्रथम व जालौन द्वितीय स्थान पर रही। महिला कबड्डी में झांसी प्रथम एवं जालौन दूसरे नंबर पर रहीं। प्रतियोगिता में पुरुष की 100 मीटर दौड़ मेअंशु रजक ने पहला, सचिन राजपूत ने दूसरा व दुष्यंत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला में आरती साहू पहले, मोहनी कुशवाहा दूसरे एवं निधि तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर पुरुष वर्ग में सचिन ने प्रथम, जयंत ने द्वितीय व दुष्यंत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर पुरुष वर्ग में दीपक ने पहला, आरिफ अली ने दूसरा एवं योगेंद्र तीसरे नंबर पर रहे। वहीं 800 मीटर पुरुष वर्ग में ताहिर खान प्रथम, सचिन कुमार द्वितीय व संजय राजपूत तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में प्रतिक्षा ने पहला, महक कुशवाहा ने दूसरा व रामदेवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

1500 मीटर में आशीष यादव ने पहला, कपिल सिंह ने दूसरा व कृष्णकांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर में राजन सिंह पहले, अभिषेक राजपूत दूसरे एवं कपिल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में लंबी कूद के पुरुष वर्ग में रितिक सिंह पहले, प्रशांत दूसरे एवं पंकज ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में छाया ठाकुर प्रथम, रानी साहू द्वितीय और पिंकी कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहीं। शॉटपुट में पुनीत पटेल प्रथम, मंजीत राय द्वितीय व सचिन तृतीय स्थान पर रहे। डिस्क थ्रो के पुरुष वर्ग में अंकुश ने पहला, मंजीत ने दूसरा और सचिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो के पुरुष वर्ग में पुनीत पटेल प्रथम, सुंदरलाल द्वितीय व शैलेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में रोशनी ने पहला, साक्षी पटेल ने दूसरा व रक्षा ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। भरोत्तोलन के 56 किलोग्राम भार वर्ग में हरेद्र ने हाला व राघवेंद्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 62 किलोग्राम में मोनू राठौर प्रथम एवं विशाल द्वितीय स्थान पर रहे। 69 किलोग्राम में बलंबत सिंह ने पहला व राजपाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 77 किलोग्राम भार वर्ग में पुष्पेंद्र प्रथम व महेंद्र कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। कुश्ती के 54 किलोग्राम भार में दीपक पहले एवं दुष्यंत द्वितीय स्थान पर रहे। 58 किलोग्राम में राघवेंद्र पहला और महेंद्र ने दूसरा स्थान हासिल किया। 63 किलोग्राम में पुष्पेंद्र ने पहला व मंगल सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 69 भार वर्ग में हर्ष बहादुर पहले व चंद्रेश दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed