फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the name of school merger, BEO is creating immoral pressure

Jhansi News: स्कूल मर्ज के नाम पर बीईओ बना रहे अनैतिक दबाव

Wed, 25 Jun 2025 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
In the name of school merger, BEO is creating immoral pressure

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने डीएम और बीएसए को ज्ञापन सौंपा। कहा कि कुछ खंड शिक्षाधिकारी विद्यालयों में जाकर स्कूल मर्ज करने को लेकर शिक्षकों पर अनैतिक दबाव बना रहे हैं। इससे अध्यापकों में असुरक्षा, भय के अलावा रोष भी है। पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ समय से जनपद में परिषदीय विद्यालयों को मर्ज करने को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उच्चाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि विद्यालय मर्ज करने के संबंध में कोई न्यूनतम छात्र संख्या निश्चित नहीं की गई है। यह अभिभावक, बीएसए, डीएम के स्वविवेक पर निर्भर करता है। मांग की कि उच्चाधिकारियों से स्पष्ट नीति के लिए दिशा-निर्देश प्राप्त करते हुए जनपद में शिक्षकों को शिक्षण के लिए भयमुक्त वातावरण प्रदान करें। परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या की वृद्धि के लिए पुन: न्यूनतम प्रवेश आयु पांच साल करें। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील पांडेय, महामंत्री राकेश गुबरेले, धीरेंद्र पाल सिंह, निर्दोष पुरोहित, राजेंद्र वर्मा, जितेंद्र त्रिपाठी, केशव कुमार, ओमप्रकाश साहू आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed