फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the dispute over laying the sewer line, the neighbors ran into stones, four were caught

सीवर लाइन डालने के विवाद में पड़ोसियों में चले पत्थर, चार पकड़े

Tue, 12 Apr 2022 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
In the dispute over laying the sewer line, the neighbors ran into stones, four were caught
झांसी। कोतवाली के गुदरी मोहल्ले में सीवर का पाइप डालने को लेकर सोमवार की रात पड़ोसियों में विवाद के बाद पथराव हो गया। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर लोग भाग निकले। कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को दिन में गुदरी मोहल्ला निवासी कैलाश अहिरवार अपने घर के पास सीवर के लिए लाइन डाल रहा था। उनके पड़ोस में रहने वाले अजय अहिरवार ने इसका विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव करके मामला शांत करा दिया। उधर, रात करीब 10 बजे दोनों पक्ष से कई लोग फिर मौके पर पहुंच गए। इनके बीच फिर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव शुरू होते ही मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में कोतवाली पुलिस एवं पीआरवी पहुंच गई। पुलिस को देखकर लोग भाग गए। पुलिस ने मौके से चार लोगों को दौड़ाकर पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। कोतवाली तुलसीराम पांडेय के मुताबिक चारों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed