{"_id":"61609b9a8ebc3e61ef7d2d93","slug":"in-the-cuisine-competition-shobha-sheetal-vanshika-topped-in-rangoli-reporters-news-jhs206191594","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यंजन प्रतियोगिता में शोभा, शीतल, रंगोली में वंशिका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यंजन प्रतियोगिता में शोभा, शीतल, रंगोली में वंशिका अव्वल
विज्ञापन
झांसी। महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में सदर बाजार के श्री अग्रसेन भवन में व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री अग्रवाल समाज की ओर से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने मीठे व नमकीन व्यंजन बनाए थे। मीठे व्यंजन प्रतियोगिता में शोभा जैन ने, नमकीन में शीतल अग्रवाल ने और रंगोली सजाओ में वंशिका ने जीत हासिल की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महाराजा अग्रसेन की वंदना के बाद आरती की गई। प्रतियोगिता में मीठे ताजा फलों से बने 22 और नमकीन में चावल के आटे से बने 28 व्यंजन प्रतिभागियों ने बनाए थे। मीठा व्यंजन की प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मीनल अग्रवाल ने, तीसरा अनामिका अग्रवाल ने हासिल किया।
नमकीन व्यंजन की प्रतियोगिता में दूसरा स्थान शेफाली अग्रवाल ने व तीसरा स्थान पूजा व राधिका माया अग्रवाल ने पाया। रंगोली सजाओ में दूसरा स्थान अपूर्वा अग्रवाल ने, तीसरा स्थान अपूर्वा जैन ने हासिल किया। निर्णायकों में ज्योति अरोरा, मोना दसानी, बबीता गर्ग, रजनी अग्रवाल शामिल रहीं। सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इस अवसर संरक्षिका डॉ. विनीता जैन, नीलम अग्रवाल, अलका अग्रवाल, वेणु अग्रवाल, करुणा अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, अंजू गुप्ता, गीतिका अग्रवाल, सविता कनोडिया, ममता जैन, इंद्रा अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।