फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the case of suicide of a girl student, a report has been filed against her boyfriend and his mother

Jhansi News: छात्रा की आत्महत्या मामले में युवक और उसकी मां नामजद, सुसाइड नोट भी हुआ था बरामद

Wed, 08 Jan 2025 01:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 08 Jan 2025 01:36 PM IST
सार

झांसी के गुदरी मोहल्ला निवासी बीए छात्रा के सुसाइड के छह माह बाद कोतवाली पुलिस ने उसके प्रेमी समेत आरोपी की मां के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। छात्रा का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था।

विज्ञापन
In the case of suicide of a girl student, a report has been filed against her boyfriend and his mother
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के गुदरी मोहल्ला निवासी बीए छात्रा के सुसाइड के छह माह बाद कोतवाली पुलिस ने उसके प्रेमी समेत आरोपी की मां के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। छात्रा का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली के गुदरी मोहल्ला निवासी लड़की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उसकी मां रानी उठाती थी। मां रानी ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले छात्रा की नजदीकी पड़ोस में रहने वाले आकाश वर्मा से हो गई। वह शादी करना चाहती थी। मां का आरोप है जब उसने आकाश एवं उसकी मां लाली से बात की तब उन्होंने इन्कार कर दिया। छात्रा को अपमानित करते हुए घर से भगा दिया। इससे छात्रा डिप्रेशन में आ गई।
विज्ञापन


छह जुलाई को छात्रा ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। छात्रा ने सुसाइड नोट में अपने आत्मघाती कदम के लिए परिजनों से माफी मांगते हुए इसके लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया। कोतवाल शैलेंद्र सिंह के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed