{"_id":"67a51d2e2be8fdc27a08bb43","slug":"in-the-case-of-murder-and-robbery-of-an-old-man-four-were-sentenced-to-life-imprisonment-and-a-fine-of-rs-25000-each-was-imposed-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-489164-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: वृद्ध की हत्या कर लूट के मामले में चार को आजीवन कारावास, 25-25 हजार का जुर्माना भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: वृद्ध की हत्या कर लूट के मामले में चार को आजीवन कारावास, 25-25 हजार का जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। उत्तर-पश्चिमी दिशा से आने वाली सर्द हवाओं ने झांसी का तापमान लुढ़का दिया। शाम को सिहरन महसूस होने लगी। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से हवाओं की रफ्तार मंद पड़ते ही तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।
पिछले दो दिनों से झांसी का वातावरण में बदलाव हो गया है। पहाड़ों की ओर से आने वाली पछुआ हवाएं लगातार तापमान में गिरावट ला रही हैं। बृहस्पतिवार को भी लगभग 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। ऐसे में दिन में धूप खिली होने के बावजूद हल्की ठंडक महसूस होती रही। शाम को सूरज ढलते ही ठंडक बढ़ गई।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार को भी तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। शनिवार को हवाओं की रफ्तार धीमी होते ही तापमान बढ़ने लगेगा।
विज्ञापन