{"_id":"58fba6ef4f1c1b09038b52b7","slug":"in-the-absence-of-sand-the-work-of-both-the-substations-stoped","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू के अभाव में दोनों सबस्टेशनों का काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू के अभाव में दोनों सबस्टेशनों का काम ठप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
sub station
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बनाए जा रहे दो सबस्टेशनों का काम बालू के अभाव में ठप हो गया है। ये दोनों गल्ला मंडी और हाइडल कॉलोनी सिविल लाइन में बनाए जा रहे हैं। इन्हें इसी महीने तैयार करके लाइन चालू करने का लक्ष्य था पर अब ऐसा संभव नहीं लग रहा। सबस्टेशन बनने के बाद ओवरलोडिंग की समस्या से किसी हद तक निजात मिल सकती है।
गर्मियों में ओवरलोडिंग से दोनों सबस्टेशनों से जुड़े फीडरों को एक साथ चलाना मुश्किल भरा हो जाता है। इस समस्या से निजात के लिए आर-एपीडीआरपी पार्ट की योजना के तहत गल्ला मंडी सबस्टेशन परिसर की खाली जमीन पर ही दूसरा सबस्टेशन बनाया जा रहा है। इसमें एक कंट्रोल रूम के अलावा पांच एमवीए और दस एमवीए पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। लेकिन पिछले एक माह से बालू न मिलने के कारण काम ठप है। इसी तरह हाइडल कॉलोनी सिविल लाइन में नए सबस्टेशन का निर्माण बालू न मिलने के कारण ठप हो गया है। यहां चारदीवारी का काम बाकी है।
‘हां, काम बंद है, लेकिन यह जिम्मेदारी निर्माण कंपनी की है। कंपनी से संपर्क किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होते ही दोनों नए सबस्टेशन जल्द चालू करा दिए जाएंगे। इनके चालू होने पर महानगर के पांच सबस्टेशनों की ओवरलोडिंग की समस्या खत्म हो जाएगी।’
विज्ञापन
राकेश कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता
इन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
गल्ला मंडी पर नया सब स्टेशन बनने पर भगवंतपुरा, शिवाजी नगर, डड़ियापुरा, नारायण बाग तिराहा, राजपूत कॉलोनी, जेडीए कॉलोनी, कानपुर चुंगी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, वीरांगना नगर आदि क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा। सिविल लाइन सबस्टेशन बनने पर चित्रा चौराहा, बीकेडी, स्टेशन रोड, हाइडिल कॉलोनी, जल निगम कॉलोनी, जीवन शाह तिराहा, इलाइट, सर्किट हाउस, पुलिस लाइन, इलाहाबाद बैंक चौराहा और आसपास क्षेत्रों की बिजली जुड़ जाएगी।
साढ़े तीन घंटे गुल रही सीपरी बाजार की बिजली
शनिवार को सीपरी बाजार क्षेत्र की बिजली साढ़े तीन घंटे बंद रही, इस कारण संबंधित क्षेत्र के लोग गर्मी से बेहाल रहे। दरअसल, शनिवार को सीपरी बाजार खालसा सबस्टेशन पर मेंटेनेंस काम होना था। यह काम सुबह दस बजे से 12 बजे के बीच पूरा होना था, लेकिन काम साढ़े ग्यारह बजे देरी से शुरू हो सका। धीरे-धीरे काम बढ़ता गया और उसे तीन बजे पूरा किया जा सका। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों की बिजली साढ़े तीन घंटे तक बंद रखनी पड़ी।