फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the absence of maintenance, passenger amenities 'bins'

मेंटेनेंस के अभाव में यात्री सुविधाएं ‘डब्बा’

Sun, 19 Mar 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Mar 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
In the absence of maintenance, passenger amenities 'bins'
मेंटेनेंस के अभाव में यात्री सुविधाएं ‘डब्बा’ - फोटो : demo
रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं को तो जोर-शोर से शुरू किया जाता है, लेकिन मेंटेनेंस के अभाव में अधिकांश योजनाएं दम तोड़ रही हैं। रेल प्रशासन जल्द ही अब ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाने जा रहा है। ऐसी स्थिति में मशीनें कारगर साबित होंगी, इस पर सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

झांसी रेलवे स्टेशन ए वन ग्रेड में शामिल है। यहां यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए हर नई योजना को लागू करने के प्रयास चलते रहते हैं। वर्तमान में स्टेशन पर आरक्षण कार्यालय में टोकन प्रणाली, कैमरे, वाटर वेंडिंग मशीन, यात्री शेड, वाई-फाई, एस्केलेटर जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन मेंटेनेंस के अभाव में एक के बाद एक सुविधाएं अनुपयोगी होती जा रही हैं। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सभी सुविधाओं के मेंटेनेंस पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन



- रेलवे स्टेशन में सुरक्षा के मद्देनजर कई लाख रुपये की लागत से लगाए गए 54 में 39 सीसीटीवी कैमरे नौ महीनेे के भीतर ही खराब हो गए। इसमें से कुछ ने तो लगने के दो-तीन महीने के बाद ही काम करना बंद कर दिया था। इन्हें दुरुस्त करवाने की चिंता किसी को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रेलवे स्टेशन के आरक्षण कार्यालय में लाखों रुपये का ठेका देकर दुबारा शुरू की गई टोकन प्रणाली छह माह से अधिक समय से बंद पड़ी है। कंपनी के कर्मचारी कई बार सिस्टम को ठीक करने आए, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
- रेलवे स्टेशन के सामने 57.36 लाख रुपये की सांसद निधि से 880 वर्ग मीटर में यात्री शेड का निर्माण कराया गया है, जिसका उद्घाटन 21 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने किया था। यात्री शेड में ढाई माह बाद भी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पाई हैं। ठेका न होने से शौचालय पर ताला लटका है। शेड में सफाई न होने यहां यात्री रुक नहीं रहे हैं।  

- रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के हॉल में पीएनआर चेक करने की दोनों मशीनें अब हांफने लगी हैं। इन मशीनों की स्क्रीन पर बड़ी मुश्किल से नंबर डायल होते हैं, इससे यात्री परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed