फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In preparation to declare BSP phase wise candidates

बसपा चारणवार उम्मीदवार घोषित करेगी

Wed, 22 Sep 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
In preparation to declare BSP phase wise candidates
झांसी। विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पाटी की तैयारी चरणवार प्रत्याशी घोषित करने की है। संभावित उम्मीदवारों का ब्योरा मांगा गया है। छह चरणों में इन्हें परखने के बाद अक्तूबर तक उम्मीदवार के नाम फाइनल हो जाएंगे।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी अब तक चुनाव से बहुत पहले अपने प्रत्याशी घोषित करती रही है। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं किया गया है। यह रणनीति के तहत किया गया है। पार्टी को लगता था कि जिन लोगों को टिकट नहीं मिल पाता है, वह प्रत्याशियों के साथ भितरघात करते हैं। इसलिए पार्टी ने तय किया है कि अबकी बार दो चरणों में टिकट बांटे जाएंगे। सूत्रों के अनुसार इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती प्रदेश के संगठनात्मक पदाधिकारियों को निर्देश दे चुकी हैं। पहले चरण में आठ तथा दूसरे चरण में 10 मंडलों के पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अच्छे उम्मीदवारों का चयन कर उनकी रिपोर्ट भेजी जाए। इसके लिए छह चरणों में काम करने को कहा गया है।
विज्ञापन

पहले चरण में फैजाबाद, देवीपाटन, लखनऊ तथा दूसरे चरण में गोरखपुर, आजमगढ़, कानपुर मंडल के पदाधिकारियों की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। अक्तूबर तक सभी चरणों का खाका तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों की छंटनी होगी और अंत में उम्मीदवार घोषित कर दिया जाएगा। जिले में चार विधानसभा क्षेत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि प्र्रत्याशी की छवि को लेकर पार्टी बहुत संजीदा है। इसलिए अबकी बार ऐसे लोगों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा, जिनकी छवि साफ-सुथरी हो। जनता के संघर्षों में कंधे से कंधा मिलाकर चलता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed