फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In Jhansi man misdeed with a girl in forest looted five thousand rupees and a gold chain

राजेंद्र निकला राक्षस: बाजार के बहाने ले गया जंगल, रेल की पटरी के किनारे लूटी अस्मत, यहीं नहीं रुका दरिंदा

Sat, 12 Nov 2022 04:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Nov 2022 04:31 PM IST
सार

जंगल में रेल की पटरी के किनारे राजेंद्र ने युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को धमकाकर पांच हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन भी छीन ली।

विज्ञापन
In Jhansi man misdeed with a girl in forest looted five thousand rupees and a gold chain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी के बबीना थाना इलाके में एक युवक लिफ्ट देने के बहाने युवती को बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दरम्यान युवक ने धमकाकर युवती से पांच हजार रुपये व सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

बबीना थाने में की गई शिकायत में युवती ने बताया कि वह बुधवार को खरीदारी करने के लिए अपने गांव से बबीना जा रही थी। गांव से कुछ दूर उसे उसके दूर के रिश्ते के जीजा के पिता मिले। तभी बाइक पर सवार एक गांव निवासी युवक राजेंद्र वहां आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीजा के पिता ने कहा कि ऑटो आने में देर लगेगी। राजेंद्र उसे बाइक से बाजार छोड़ देगा। वो भी बाजार की तरफ ही जा रहा है। युवती ने आनाकानी की तो जीजा के पिता ने कहा कि वह युवक को अच्छी तरह से जानते हैं। इस पर वह राजेंद्र की बाइक पर बैठ गई। राजेंद्र तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए उसे बाजार ले जाने की जगह जंगल की ओर ले गया। इससे युवती घबरा गई। उसने रास्ते में हाथ हिलाकर कुछ लोगों से मदद भी मांगी, परंतु कोई उसकी परेशानी समझ नहीं पाया।

विज्ञापन

जंगल में रेल की पटरी के किनारे राजेंद्र ने युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को धमकाकर पांच हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन भी छीन ली। घटना के बाद युवती ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। लेकिन, तब तक राजेंद्र फरार हो चुका था।

गुरुवार को युवती व उसके परिजनों ने ग्राम प्रधान के साथ जाकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

युवती की खींची हुई फोटो से हुई पहचान
दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह युवक को जानती नहीं है। लेकिन, घटना के दरम्यान उसने चुपके से उसकी फोटो अपने मोबाइल से खींच ली थी। युवती के परिजनों ने फोटो पुलिस को उपलब्ध कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed