फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In eight months, there is Bikedi - Khanderao Gate Road

आठ महीने में नहीं बन पाई बीकेडी - खंडेराव गेट रोड

Thu, 02 Mar 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
In eight months, there is Bikedi - Khanderao Gate Road
आठ महीने में नहीं बन पाई बीकेडी - खंडेराव गेट रोड - फोटो : demo
बीकेडी चौराहे से खंडेराव गेट जाने वाली सड़क का काम आठ महीने पहले शुरू किया गया था। लेकिन, यह अब तक पूरा नहीं हो पाया है। महापौर ने इसकी शिकायत मंडलायुक्त से की है। उन्होंने सड़क निर्माण का काम जल्द पूरा कराए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन

बीकेडी चौराहे से खंडेराव गेट की सड़क पर वाहनों का भारी दबाव रहता है। यही वजह है कि आठ महीने पहले झांसी विकास प्राधिकरण ने इसके चौड़ीकरण का काम शुरू किया था। सड़क को चौड़ा कर बीच में डिवाइडर बनाया जाना था। काम शुरू होते ही सड़क को खोद दिया गया था। लेकिन, इसके बाद काम की रफ्तार धीमी पड़ गई। हालत यह है कि अब भी काम पूरा नहीं हो पाया है। सड़क के बीच का हिस्सा अब भी खुर्दबुर्द अवस्था में पड़ा हुआ है। इस समस्या को कई बार लोगों द्वारा उठाए जाने के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। अब मेयर किरण वर्मा ने इसकी शिकायत मंडलायुक्त से की है। शिकायत में उन्होंने बताया कि दबाव बनाने पर सड़क पर थोड़ा काम हो जाता है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद एक बार फिर काम रुक जाता है। पिछले दो महीने से काम पूरी तरह से बंद  पड़ा हुआ है, जिससे आम जनता को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। इस समस्या से झांसी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन उनकी ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मेयर ने बताया कि यह शहर की मुख्य सड़क है। जनहित में जल्द इसका निर्माण पूरा किया जाना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed