फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In case of death of farmer due to electric current, Electricity Corporation will give Rs 13 lakh to the widow.

Jhansi News: करंट से किसान की मौत के मामले में विधवा को 13 लाख रुपये देगा बिजली निगम

Thu, 04 Apr 2024 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
In case of death of farmer due to electric current, Electricity Corporation will give Rs 13 lakh to the widow.
उपभोक्ता अदालत ने दिए आदेश, दो माह के भीतर क्षतिपूर्ति की राशि न देने पर सात प्रतिशत साधारण वार्षिक ब्याज देनी होगी
विज्ञापन

प्वाइंटर
किसान की लापरवाही के अधिकारियों के तर्क को अदालत ने नहीं माना
आठ साल बाद न्याय मिलने पर किसान की पत्नी ने ली राहत की सांस
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। करंट से किसान की मौत के मामले में उपभोक्ता अदालत ने बिजली निगम को 13 लाख 10 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति किसान की विधवा को देने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में भुगतान न करने पर सात प्रतिशत साधारण वार्षिक ब्याज भी देना होगा। आठ साल बाद न्याय मिलने पर आर्थिक संकट से जूझ रही किसान की पत्नी ने राहत की सांस ली है।

जिले के गांव कचीर निवासी कन्हैया लाल 21 जून 2016 को गोटी राम यादव के खेत पर गोबर की खाद डालने के लिए गया था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन के करंट से कन्हैया लाल की मौत हो गई। इस मामले में खेत मालिक गोटी राम ने थाना ककरवई में रिपोर्ट दर्ज कराई। किसान की पत्नी प्रभा ने बिजली निगम के अधिकारियों को इस मामले में जानकारी देकर मुआवजे की मांग की, लेकिन निगम ने कोई सुनवाई नहीं की। अधिवक्ता गणेश कुमार खरे ने बताया कि यह मामला 14 मार्च 2018 को जब उपभोक्ता अदालत में पहुंचा तो निगम के अधिकारियों ने तर्क रखा कि किसान की लापरवाही से ही उसकी मौत हुई है। किसान की पत्नी ने अपना पक्ष रखा कि पति की मौत के बाद उसके पास कमाई का कोई साधन नहीं है। साथ ही उसकी साढ़े पांच साल और दो साल की दो बेटियां हैं। परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। दोनों पक्षों को सुनने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अध्ययन के बाद न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष अमर पाल सिंह, सदस्य देवेश अग्निहोत्री व ज्योति प्रभा जैन ने किसान की पत्नी प्रभा की बात को सही माना और 28 मार्च को उसके पक्ष में निर्णय सुनाया। अदालत ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ग्रामीण दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम को दो माह के भीतर किसान की पत्नी को 13 लाख 10 हजार रुपये क्षतिपूर्ति देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed