फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   in a truck accident Four man crushed, two killied

ट्रक ने चार श्रद्धालुओं को कुचला, दो की मौत

Thu, 22 Oct 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
मोंठ (झांसी)। थाना क्षेत्र के ग्राम भुजौंद हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने मंदिर में जवारे अर्पित करके लौट रहे चार श्रद्धालुओं को कुचल दिया, जिनमें दो की मौत हो गई है तथा दो को गंभीर हालत में उपचार के लिए झांसी भेजा गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। देर रात तक ग्रामीण हाईवे पर बैठे रहे।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम करीब सात बजे जरयाखुर्द के सैकड़ों श्रद्धालु भुजौंद गांव में स्थित देवी मंदिर पर जवारे लेकर आए। मंदिर में जवारे चढ़ाकर सभी वापस गांव जाने के लिए हाईवे पार कर रहे थे कि इसी दौरान झांसी की ओर से तेज गति से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने ग्रामीणों को कुचल दिया। ट्रक से कुचलकर ग्राम जरयाखुर्द निवासी अरविंद पुत्र सीताराम सोनी (36 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ग्राम की ही देविका पत्नी कामता प्रसाद कुशवाहा (60 वर्ष), आशाराम पुत्र रामलाल अहिरवार (45 वर्ष) तथा प्रियंका उर्फ रूबी पुत्री विजय कुमार (16 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मोंठ अस्पताल भेजा गया, जहां पर 60 वर्षीय महिला देविका कुशवाहा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों की हालत चिंताजनक होने पर झांसी रेफर कर दिया गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने भुजौंद हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


ग्रामीण मांग कर रहे थे कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। जाम की सूचना पर एसडीएम आरपी तिवारी, सीओ सोमेन वर्मा एवं मोंठ सर्किल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों के तमाम समझाने के बावजूद आक्रोशित ग्रामीण जाम खोलने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 श्रद्घालुओं को कुचलकर तेज गति से भाग रहे ट्रक क्रमांक यूपी 93 एटी 6671 दस टायरा ट्रक को एक मैक्सिमो कार ने पीछा कर ग्राम खिल्ली एवं र्साइं के कुआं के बीच पकड़ लिया। पीछा कर रही मैक्सिमो कार के चालक ने बेकाबू ट्रक को ओवरटेक कर कार को जैसे ही ट्रक के आगे लगाया ट्रक चालक ने कार में भी टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान ट्रक का ड्राइवर एवं क्लीनर ट्रक छोड़कर मौके से भाग गए। ट्रक पीछा करने वाले मैक्सिमो कार यूपी 93 एटी 3668 ग्राम बम्हरौली की है। मालूम हो कि पिछले साल भी इसी नवमी पर श्रद्धालुओं के साथ हादसा हुआ था जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed