फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   in a road accident, injurd womwn died

छिरौना हादसे में घायल महिला की बयालीस दिन बाद मौत

Sun, 28 Nov 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
in a road accident, injurd womwn died
झांसी। 15 अक्तूबर को चिरगांव के छिरौना में हुए भीषण सड़क हादसे में घायल हुए लोगों में एक महिला की शुक्रवार देर-रात मौत हो गई। वह पिछले बायालीस दिन से महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल अस्पताल में गंभीर हाल में भर्ती थी। इस हादसे में ग्यारह लोगों की पहले ही जान जा चुकी। मरने वालों की संख्या बढ़कर अब बारह हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मप्र के दतिया गांव के पंडोखर निवासी पवन बेटे की मनौती पूरी होने के बाद चिरगांव के छिरौना गांव में जवारे के विसर्जन के लिए गया था। उसके साथ दो ट्रैक्टर ट्राली में परिवार के पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे समेत 32 लोग शामिल थे। लगभग डेढ़ बजे के करीब छिरौना से थोड़ी दूर पहले अचानक रास्ते में भैंस आ जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन

ट्राली पलटकर पास के खंदक में भरे पानी में जा गिरी। इस हादसे सात महिलाओं समेत चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर घायलों में संध्या, भूरी देवी, राजवती, अर्चना एवं जानकी प्रसाद की हालत सुधरने पर उनको कुछ दिन पहले अस्पताल से छुट्टी दे दी गई लेकिन, राजाबेटी (45) की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक उसके शरीर में संक्रमण भी फैल गया था। बयालीस दिन तक चले उपचार के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका। शुक्रवार देर-रात उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार के दूसरे सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed